सारंगढ़। जिले में अवैध शराब बिक्री और परिवहन के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपनाते हुए लगातार बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के निर्देशन में चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक टीकाराम खटकर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग मामलों में रेड कार्रवाई कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और भारी मात्रा में अवैध शराब जब्त की गई।

पहली कार्रवाई: स्कूटी से हो रही थी शराब तस्करी
अपराध क्रमांक 200/26 के तहत 2 मई को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर शेख रशीद और अनिल यादव को पकड़ा।
उनके कब्जे से—
55 नग देशी शराब (लगभग 9 लीटर 900 एमएल)
40 नग अतिरिक्त शराब स्कूटी की डिक्की से
कुल कीमत करीब 43 हजार रुपये
स्कूटी क्रमांक OD 15 AA 1895
बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दूसरी कार्रवाई: बाइक में अंग्रेजी शराब का जखीरा
अपराध क्रमांक 201/26 में लंबोदर लौतरे और ललित डनसेना को सुपर स्प्लेंडर बाइक से अवैध शराब ले जाते पकड़ा गया।
बरामदगी में—
100 नग पाव अंग्रेजी शराब (लगभग 18 लीटर)
कीमत करीब 12 हजार रुपये
बाइक CG 06 GT 8871
जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।
तीसरी कार्रवाई: बिना नंबर बाइक से सप्लाई
अपराध क्रमांक 202/26 में नीरज अग्रवाल और चुमुक लाल पटेल को बिना नंबर की बाइक में शराब ले जाते पकड़ा गया।
पुलिस ने जब्त किया—
35 नग व्हिस्की
15 नग देशी शराब
8 नग बीयर
कुल लगभग 13 लीटर 540 एमएल शराब
कीमत करीब 42,300 रुपये
आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
टीमवर्क से मिली सफलता
इस पूरी कार्रवाई में चौकी प्रभारी टीकाराम खटकर के साथ प्रधान आरक्षक हीराधार नाग, भीमसेन, आरक्षक जगजीवन खुटे, कुंज बिहारी निराला सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
संदेश साफ—अवैध कारोबार बर्दाश्त नहीं
लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से साफ संकेत मिल रहा है कि सारंगढ़ पुलिस अब अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति पर काम कर रही है।
पुलिस का यह अभियान आने वाले दिनों में और तेज होने के आसार हैं, जिससे अवैध कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
- भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल: अर्शदीप की वापसी… - October 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पीएम सूर्यघर योजना से आ रहा कम बिल, आंकड़े आए सामने… - October 3, 2026
