सारंगढ़। प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री टीएस सिंह देव का सारंगढ़ जिला प्रवास जनसंपर्क और आत्मीय मुलाकातों का यादगार दौर बन गया। उनके नगर आगमन पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं और नागरिकों ने गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया, जिससे पूरे शहर में उत्साह का माहौल नजर आया।

घर-घर पहुंचकर लिया हालचाल, बढ़ाया आत्मीयता का रिश्ता
प्रवास के दौरान टीएस सिंह देव ने नगर के कई कार्यकर्ताओं के घर पहुंचकर उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं और सुझावों को भी सुना, जिससे कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
नपा अध्यक्ष के निवास पर हुआ आत्मीय स्वागत
सुबह के समय वे नगर पालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के निवास पहुंचे, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान स्थानीय जनप्रतिनिधि और कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
प्रांजल स्कूल में बच्चों संग खास मुलाकात
नगर के प्रांजल स्कूल में बच्चों ने “टीएस बाबा” के स्वागत के लिए पहले से ही तैयारी कर रखी थी।
दिव्यांग बच्चों और संस्था की प्रमुख श्रीमती हीरा देवी निराला ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
टीएस सिंह देव ने बच्चों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। बच्चों ने भी अपने बीच “बाबा” को पाकर खुशी जाहिर की, जिससे माहौल भावुक और प्रेरणादायक बन गया।
जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की रही मौजूदगी
इस दौरान विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, अरुण मालाकार, पूर्व विधायक पद्मा मनहर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन सहित कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता उनके साथ मौजूद रहे।
दौरे ने बढ़ाई राजनीतिक सरगर्मी
टीएस सिंह देव का यह दौरा न केवल जनसंपर्क को मजबूत करने वाला रहा, बल्कि कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भी भर गया।
उनके इस आत्मीय और सहज अंदाज ने एक बार फिर साबित कर दिया कि राजनीति में जनसंपर्क और संवेदनशीलता ही सबसे बड़ी ताकत होती है।
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
- भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल: अर्शदीप की वापसी… - October 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पीएम सूर्यघर योजना से आ रहा कम बिल, आंकड़े आए सामने… - October 3, 2026
