सारंगढ़। अखिल भारत वर्षीय यादव महासभा महासमुंद के जिला संरक्षक एवं फुलझर राज यादव समाज के पूर्व अध्यक्ष स्व. मनोरथ लाल यादव के निधन के पश्चात उनके गृह निवास में दशकर्म एवं गंगाभोज का कार्यक्रम श्रद्धा और भावनाओं के बीच संपन्न हुआ। इस दुःखद अवसर पर क्षेत्र के विभिन्न वर्गों के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित हुए और दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

जनप्रतिनिधियों और समाजजनों की रही उल्लेखनीय उपस्थिति
कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री राजा देवेंद्र बहादुर सिंह, फिंगेश्वर के राजा नीलेंद्र बहादुर सिंह, युवराज अदितेंद्र बहादुर सिंह, विधायक चातुरी नंद, सांसद रूपकुमारी चौधरी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश चौधरी, पूर्व विधायक त्रिलोचन पटेल, खल्लारी विधायक प्रतिनिधि मुकेश यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
इसके अलावा व्यापारी, किसान संगठनों के प्रतिनिधि, पत्रकार, अधिवक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारी, अधिकारी-कर्मचारी तथा कांग्रेस और भाजपा के नेता व समाज के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।
व्यक्तित्व और योगदान को किया याद
उपस्थित जनों ने स्व. मनोरथ लाल यादव के सरल, मिलनसार और समाजसेवी व्यक्तित्व को याद करते हुए उनके योगदान को सराहा। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने जीवनभर समाज को संगठित करने और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई, जिसे हमेशा याद रखा जाएगा।
शोकाकुल परिवार को दी सांत्वना
इस अवसर पर सभी अतिथियों और समाजजनों ने शोक संतप्त परिवार से भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट कीं और ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
समाज के लिए अपूरणीय क्षति
स्व. मनोरथ लाल यादव का निधन न केवल यादव समाज, बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।
उनका जीवन समाज सेवा और समर्पण का प्रतीक रहा, जिसकी छाप लंबे समय तक लोगों के दिलों में बनी रहेगी।

- सारंगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन’ प्रारंभ..तड़के सुबह सड़कों पर उतरीं प्रभारी एसपी निमिषा पाण्डेय…अवैध प्रवासियों और किरायेदारों की सघन जांच से मचा हड़कंप!SDOP स्नेहिल और कोतवाली प्रभारी प्रमोद यादव के साथ भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा…कमलानगर, चौहान पारा और अस्पताल के पास मुस्लिम मोहल्ले में दी दबिश..सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने में जुटा प्रशासन.. - June 19, 2026
- रात की गश्त में पुलिस की बड़ी कामयाबी: थाना प्रभारी ए.के. बेक की सतर्कता से 75 शीशी प्रतिबंधित कोडीन सिरप जब्त, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार… - June 18, 2026
- सारंगढ़:बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक, दरवाजा तोड़ने पर सामने आई दर्दनाक सच्चाई… - June 18, 2026

