सारंगढ़। जिले में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। पुलिस कप्तान आंजनेय वैष्णव के निर्देश पर आम नागरिकों को विशेष सावधानी बरतने की अपील की गई है। पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार उमेश नट नामक व्यक्ति अपनी टोली के साथ क्षेत्र में सक्रिय है, जिसकी गतिविधियां संदिग्ध बताई जा रही हैं।
पुलिस ने आशंका जताई है कि यह गिरोह अकेले घरों को निशाना बनाकर लूटपाट या सुनसान मकानों में चोरी एवं डकैती जैसी वारदातों को अंजाम दे सकता है। इतना ही नहीं, अकेले घूम रहे बच्चों को भी टारगेट कर अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
प्रशासन ने नागरिकों से स्पष्ट अपील की है कि यदि किसी भी प्रकार का संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि नजर आए, तो तुरंत नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दें। किसी भी स्थिति में खुद से कार्रवाई करने या जोखिम उठाने से बचें।
पुलिस विभाग ने यह भी कहा है कि समाज की सुरक्षा केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आम जनता की सतर्कता और सहयोग से ही ऐसे आपराधिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण संभव है। इसलिए सभी लोग जागरूक रहें, अपने आसपास के लोगों को भी सतर्क करें और किसी भी अनजान व्यक्ति पर नजर रखें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें — आपकी जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।

- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




