सारंगढ़। प्रदेश अध्यक्ष उमा छपारिया के निर्देश पर अभामा महिला सम्मेलन की सारंगढ़ शाखा द्वारा गौसेवा का प्रेरणादायी कार्य किया गया। शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल के नेतृत्व में महिलाओं ने नगर स्थित गोपाल जी गौशाला (छोटे मठ) पहुंचकर गौ माता की सेवा की।
इस दौरान सदस्यों ने गौ माता को विभिन्न प्रकार का चारा एवं पौष्टिक खाद्य सामग्री खिलाई। सेवा कार्य में शशिकला अग्रवाल, शीला अग्रवाल, बबीता केडिया, सुमन केजरीवाल एवं शिखा अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं सक्रिय रूप से शामिल रहीं।
महिलाओं द्वारा गौशाला में केला, खीर, टमाटर, मखाना, ग्वारफली एवं चावल की राबड़ी (रफी) जैसी सामग्री लगभग 20-20 किलो की मात्रा में अर्पित की गई। विशेष बात यह रही कि सभी बहनें अपने-अपने घरों से अलग-अलग सब्जियां और खाद्य सामग्री लेकर आईं, जिससे सेवा कार्य और भी भावनात्मक एवं सामूहिक बन गया।
इस अवसर पर मधु केजरीवाल ने कहा कि गौसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है और इससे न केवल धार्मिक आस्था मजबूत होती है, बल्कि समाज में सकारात्मक संदेश भी प्रसारित होता है। उन्होंने सभी लोगों से समय-समय पर गौसेवा जैसे पुण्य कार्यों में भाग लेने की अपील की।
यह पहल न सिर्फ सेवा का उदाहरण बनी, बल्कि समाज में एकजुटता और संवेदनशीलता का संदेश भी दे गई।


- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
- भारत और पाकिस्तान के बीच एशियन गेम्स 2026 का फाइनल: अर्शदीप की वापसी… - October 3, 2026
- छत्तीसगढ़ के 47 लाख बिजली उपभोक्ताओं को राहत, पीएम सूर्यघर योजना से आ रहा कम बिल, आंकड़े आए सामने… - October 3, 2026
