सारंगढ़। भीषण गर्मी के बीच राहगीरों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। जिला मुख्यालय के हृदय स्थल डॉ. अंबेडकर चौक में वर्षों से बंद पड़े पानी फ्रीजर की जगह अब नया फ्रीजर स्थापित कर दिया गया है, जिससे आमजन को ठंडा और शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा।
गौरतलब है कि वर्ष 2015 में तत्कालीन सरपंच द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए इस स्थान पर पानी फ्रीजर लगाया गया था। लेकिन लॉकडाउन के पहले ही यह फ्रीजर खराब हो गया था और लंबे समय से बंद पड़ा हुआ था। इस समस्या को लेकर अंचल के वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे ने लगातार जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर फ्रीजर की मरम्मत या नए फ्रीजर की मांग उठाई, लेकिन समाधान नहीं हो पाया।
इसके बाद 14 अप्रैल को आयोजित आमसभा में ग्रामीणों ने औपचारिक रूप से आवेदन देकर नए फ्रीजर की मांग रखी। इस मांग पर संज्ञान लेते हुए गांव की सरकार यानी सरपंच श्रीमती सुमन राजेंद्र राव ने तत्परता दिखाते हुए नए फ्रीजर की व्यवस्था करवाई।

मजदूर दिवस पर जनता को समर्पित
1 मई, अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर इस नए फ्रीजर का लोकार्पण वरिष्ठ पत्रकार लक्ष्मी नारायण लहरे द्वारा फीता काटकर किया गया और इसे आम जनता को समर्पित किया गया। अब गर्मी के इस दौर में राहगीरों और स्थानीय नागरिकों को ठंडा पानी आसानी से उपलब्ध हो सकेगा।
इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव, श्याम कुमार पटेल, राकेश कोशले, दिनेश कुर्रे, राजेंद्र श्रीवास सहित अन्य युवा एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
जनसहयोग और पहल का उदाहरण
यह पहल न केवल जनप्रतिनिधियों की सक्रियता को दर्शाती है, बल्कि समाज के जागरूक नागरिकों और पत्रकारों की भूमिका को भी उजागर करती है, जिनके प्रयास से एक आवश्यक सुविधा पुनः बहाल हो सकी।
- 50 से बढ़ाकर 100 सीट करने की मांग, सांसद प्रतिनिधि अरुण गुड्डू यादव ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन… - June 17, 2026
- 61.82 लाख की सीसी रोड निर्माण में अनियमितता का आरोप, भुगतान रोकने की उठी मांग… - June 17, 2026
- जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर रवाना की गौ ग्राम जन जागरण यात्रा… - June 17, 2026

