रायपुर: मौसम विभाग ने दक्षिण बस्तर के कई जिलों में अगले कुछ घंटों के भीतर तेज हवा, आंधी तूफान की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया है। इस दौरान हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

लोगों को सावधानी बरतने की सलाह भी दी गई है। इनमें ज्यादातर जिले बस्तर संभाग के हैं।
ज्यादातर जिले हैं बस्तर संभाग के
मौसम विभाग के अनुसार सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, कोंडागांव, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली और तेज हवा बहने की संभावना है। आंधी के दौरान हवा की गति 60-80 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। वज्रपात की भी संभावना जताई गई है।
वज्रपात की भी संभावना जताई
वहीं, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर दंतेवाडा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा और 40 से 60 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से आंधी और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है। इसके साथ ही नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 किलोमीटर प्रतिघंटाKMPH) और वज्रपात की संभावना है।
रायपुर में सुबह से तेज धूप
इधर, राजधानी रायपुर में सुबह से ही तेज धूप है। शनिवार दोपहर बाद छाए बादल और चली तेज हवा के बाद लोगों ने रविवार को गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद जताई थी। लेकिन रविवार को ऐसा नहीं हुआ। सुबह से ही कड़ी धूप ने लोगों की उम्मीद तोड़ दी।
- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




