सारंगढ़ |अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर शहर में एक सराहनीय और भावनात्मक पहल देखने को मिली, जहां अभामा महिला सम्मेलन की शाखा अध्यक्ष श्रीमती मधु केजरीवाल के नेतृत्व में श्रमिकों का सम्मान किया गया। इस विशेष कार्यक्रम में संगठन की महिलाओं ने श्रमिकों से मुलाकात कर उन्हें सम्मानित करते हुए उनके योगदान को नमन किया।
कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को मिष्ठान, जूस एवं टी-शर्ट वितरित किए गए। साथ ही उनसे संवाद कर उनके कार्य, जीवन और संघर्ष से जुड़ी बातों को समझने का प्रयास किया गया। इस मौके पर श्रीमती शीला अग्रवाल, श्रीमती बबीता केडिया, ममता केडिया सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहीं।
इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष मधु केजरीवाल ने कहा कि भारत के विकास की कहानी में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि मेहनतकश वर्ग का उल्लेख न हो, तो विकास की गाथा अधूरी मानी जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अपने पसीने से बड़ी-बड़ी इमारतें खड़ी करने वाले श्रमिकों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है।
उन्होंने यह भी बताया कि ऐसे कार्यक्रम न केवल श्रमिकों का मनोबल बढ़ाते हैं, बल्कि समाज में संवेदनशीलता, सम्मान और इंसानियत का संदेश भी फैलाते हैं।
इस आयोजन ने यह साबित कर दिया कि समाज के असली नायकों को सम्मान देकर ही एक मजबूत और संवेदनशील समाज की नींव रखी जा सकती है।

- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




