सारंगढ़। न्याय को आमजन तक सरल, सुलभ और सहभागी स्वरूप में पहुंचाने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया द्वारा एक अभिनव पहल के तहत ‘समाधान समारोह 2026’ का आयोजन किया जा रहा है। इस महत्वपूर्ण अभियान के अंतर्गत 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को विशेष लोक अदालत आयोजित होगी, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय में लंबित प्रकरणों का आपसी सहमति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्वरित निराकरण किया जाएगा।
इस विशेष लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य पक्षकारों को संवाद, समझौता और सहमति के माध्यम से प्रभावी, मानवीय एवं सहज न्याय उपलब्ध कराना है, जिससे लंबे समय से लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सके।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ एवं तालुका विधिक सेवा समिति सारंगढ़ द्वारा आमजन, अधिवक्ताओं, पक्षकारों एवं सभी संबंधित हितधारकों से अपील की गई है कि वे इस अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं और अपने लंबित प्रकरणों के समाधान हेतु सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें।
पक्षकार अपनी सुविधा के अनुसार प्रत्यक्ष या वर्चुअल माध्यम से इस प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं। इच्छुक व्यक्ति एवं अधिवक्तागण निर्धारित गूगल फॉर्म के माध्यम से आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं, जिसकी लिंक सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 मई 2026 निर्धारित की गई है।
इसके अलावा, ‘समाधान समारोह 2026’ से संबंधित जानकारी प्राप्त करने हेतु स्थापित वन स्टाफ सेंटर से भी संपर्क किया जा सकता है। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 011-23115652 एवं 011-23116464 जारी किए गए हैं।
यह पहल न्याय प्रणाली को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है, जिससे आम नागरिकों को त्वरित न्याय का लाभ मिल सकेगा।

- फैटी लिवर को मामूली समझने की गलती न करें! रात में शरीर के अंदर हो रहा ये काम दिला सकता है बड़ी बीमारी का संकेत… - August 13, 2026
- अंधे सैफ अली खान के पीछे पड़ा खूंखार अक्षय कुमार, 45 सेकंड के टीजर ने बढ़ाई बेचैनी… - August 13, 2026
- छत्तीसगढ़:ऑनलाइन देता था शादी का झांसा फिर घर बुलाकर ले जाता था कमरे में, इसके बाद करता था ऐसा काम कि…. - August 13, 2026




