नई दिल्ली। शराब के नशे में लोग ऊटपटांग हरकतें करने लगते हैं। आम आदमी ही नहीं बल्कि सेलेब्रिटी भी शराब के नशे में अजीबोगरीब हरकतें करने लगते हैं। आपने यह भी देखा होगा कि कई लोग शराब के नशे में आने के बाद अंग्रेजी बोलने लगते हैं।

यह बहुत ही हैरानी वाली बात है कि कैसे लोग शराब के नशे में आकर अंग्रेजी बोलने लगते हैं? जबकि बिना शराब पिए हुए वही लोग अंग्रेजी बोलने में हिचकिचाते हैं। शराब का नशा एक ऐसा नशा होता है जिसमें डूबकर कई लोग हर सवाल का जवाब अंग्रेजी में देने लगते हैं।
50 लोगों पर किया गया टेस्ट-
ब्रिटेन के किंग्स कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ लीवरपूल और यूनिवर्सिटी ऑफ़ मास्ट्रिच नीदरलैंड्स के शोधकर्ताओं ने इसके लिए एक टेस्ट किया था। इस दौरान उन्होंने 50 जर्मन लोगों के समूह को चुना। इन लोगों ने हाल में डच भाषा सीखी थी। इसमें से कुछ लोगों को पीने के लिए शराब दी गई। लोगों को उनके वजन के अनुपात में अल्कोहल दी गई। वहीं, कुछ लोगों को अल्कोहल नहीं दिया गया।
इसके बाद टेस्ट में भाग लेने वाले सभी लोगों को डच भाषा में बात करने को कहा गया। उन लोगों को यह नहीं पता था कि किस इंसान ने शराब पी हुई है और किसने नहीं पी है। रिसर्च में सामने आया कि जिन्होंने शराब पी हुई थी, वह बेहतर तरीके से डच भाषा में बात कर पा रहे थे।
छिपा है वैज्ञानिक कारण-
‘जर्नल ऑफ साइकोफार्माकोलॉजी’ में एक रिसर्च छपा है। इस रिसर्च के अनुसार, शराब की कुछ घूंट पीते ही इंसान के भीतर का आत्मविश्वास काफी बढ़ जाता है। इसके बाद शराब पीने वाले लोग अंग्रेजी में बात करने लगते हैं, जबकि बिना शराब के वह अंग्रेजी बोलने से कतराते हैं।
- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
