सारंगढ़। आज के दौर में जहां लोग जन्मदिन पर लाखों रुपये खर्च कर भव्य पार्टियां आयोजित करते हैं या दोस्तों के साथ जश्न मनाते हैं, वहीं सारंगढ़ के समाजसेवी सतीश ने अपने जन्मदिन को सेवा और मानवता का संदेश देने का माध्यम बनाया। उन्होंने जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन कराया और वस्त्र वितरित कर अपना जन्मदिन यादगार बना दिया।
इस अवसर पर समाजसेवी सतीश ने कहा कि जन्मदिन केवल केक काटने और उत्सव मनाने का नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का भी अवसर है। उन्होंने गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन कराया और कपड़े वितरित कर उन्हें खुशियां बांटी।
इसके बाद सतीश वृद्धाश्रम पहुंचे, जहां उन्होंने बुजुर्गों के साथ समय बिताया और उनके बीच भी जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। वृद्धाश्रम के बुजुर्गों के चेहरों पर दिखी मुस्कान और उनके आशीर्वाद ने इस आयोजन को भावुक और प्रेरणादायक बना दिया। उपस्थित लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सेवा और संवेदनशीलता की भावना को बढ़ावा देते हैं।
समाजसेवी सतीश की यह पहल उन लोगों के लिए एक प्रेरक संदेश है, जो जन्मदिन पर अनावश्यक खर्च करने के बजाय जरूरतमंदों की मदद कर समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। उनकी इस अनोखी पहल की क्षेत्रभर में सराहना हो रही है।

- अभिषेक शर्मा 3 विकेट लेकर भी देखते रह गए, झारखंड का लाल ले उड़ा प्लेयर ऑफ द मैच, क्या हुआ अन्याय? - July 26, 2026
- छत्तीसगढ़ में ये क्या हो रहा? 5वीं और 8वीं के बच्चों को बांट दी गलत मार्कशीट, भविष्य के साथ खिलवाड़… - July 26, 2026
- डिजिटल अरेस्ट और फर्जी KYC लिंक से रहें सावधान, आरबीआई ने जारी की अहम सलाह… - July 26, 2026




