“सड़क निर्माण में बाधा बनी अवैध कब्जों पर चला बुलडोजर” — कलेक्टर की सख्ती से सरसीवा-सराईपाली मार्ग को मिली रफ्तार…
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2026। जिले में विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में नजर आ रहा है। कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने बुधवार को निर्माणाधीन सरसीवा-सराईपाली सड़क पहुंच मार्ग का निरीक्षण कर कार्य की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने सड़क निर्माण में आ रही बाधाओं को गंभीरता से लेते हुए मौके पर ही कार्रवाई के निर्देश दिए। सड़क चौड़ीकरण में बाधा बन रहे सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जों को प्रशासन द्वारा तत्काल बुलडोजर चलाकर हटाया गया, जिससे निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सके।
कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सड़क निर्माण कार्य निर्धारित मानकों और गुणवत्ता के अनुरूप ही किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इस दौरान उन्होंने विद्युत खंभों को शीघ्र शिफ्ट करने और अनुमति प्राप्त पेड़ों की कटाई की प्रक्रिया को तेज करने के निर्देश भी दिए, ताकि कार्य में अनावश्यक देरी न हो।
कलेक्टर ने नगर पंचायत के सीएमओ, जनप्रतिनिधियों और तहसीलदार को आपसी समन्वय के साथ कार्य को जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क चौड़ीकरण पूर्ण होने के बाद आम जनता को बेहतर और सुगम यातायात सुविधा मिलेगी, जिससे क्षेत्र के विकास को भी नई गति मिलेगी।
प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से यह साफ है कि विकास कार्यों में अब किसी भी प्रकार की बाधा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
- मुस्कान में क्रांति: सारंगढ़ जिला अस्पताल का डेंटल विभाग बना आधुनिक इलाज का नया केंद्र… - April 23, 2026
- “जंगल में मौत का सन्नाटा” — लैलूंगा रेंज में 4 माह के हाथी शावक का शव मिलने से मचा हड़कंप… - April 23, 2026
- “तेज रफ्तार का कहर” — लकड़ी से भरे ट्रैक्टर और बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, एक युवक की दर्दनाक मौत… - April 23, 2026

