सारंगढ़-बिलाईगढ़, 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के विद्यार्थियों के लिए उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रवेश का सुनहरा अवसर सामने आया है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा विभिन्न प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, जिनकी अंतिम तिथियां अब बेहद नजदीक हैं।
इच्छुक अभ्यर्थी छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
प्री-बीएड (Pre B.Ed) प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। वहीं, बीएससी नर्सिंग, पीएटी (Pre Agriculture Test) और पीवीपीटी (Pre Veterinary Polytechnic Test) प्रवेश परीक्षाओं के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अप्रैल 2026 तय की गई है।
इस बार परीक्षा केंद्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए छत्तीसगढ़ के सभी 33 जिलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिससे दूर-दराज के विद्यार्थियों को भी परीक्षा देने में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
प्रशासन ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि किसी तकनीकी समस्या या देरी से बचा जा सके।
यह अवसर उन छात्रों के लिए बेहद महत्वपूर्ण है, जो शिक्षा, नर्सिंग, कृषि और पशुपालन जैसे क्षेत्रों में अपना भविष्य बनाना चाहते हैं।

- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
