कांकेर: कोतवाली थाना के क्षेत्र में बाथरूम में हिडन कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो शूट करने का मामला सामने आया है। पीड़िताओं की शिकायत पर कोतवाली थाना ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
दरसअल कांकेर शहर में कामकाजी और पढ़ाई करने आई लड़कियों ने चॉलनुमा मकान किराए पर लिया था। इन सभी किरायदारों के लिए एक कॉमन बाथरूम दिया गया था। 3 नवम्बर को एक युवती ने देखा की एक हिडन कैमरा बाथरूम में फिट है, जिसकी सूचना उसने अपने साथ रह रही युवतियों को भी दी। जब युवतियों ने कैमरे और चीप की जांच की तो उन्होंने ने पाया के उनके अश्लील वीडियो उन में रिकॉर्ड हुए है। बेज्जती होने के डर से युवतयां कुछ दिन शांत रहे, लेकिन आज कोतवाली थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई है।
थाना प्रभारी शरद दुबे ने बताया की कैमरा लगाते वक्त आरोपी मकान मालिक का भी वीडियो रिकॉर्ड हुआ है। आरोपी और उसकी पत्नी दोनों नौकरी में है, उनकी पता तलाश की जा रही है

- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

