‘प्रशासन गांव की ओर’ बना जनसेवा का महाकुंभ: अंडोला शिविर में सैकड़ों समस्याओं का समाधान, हितग्राहियों को मिली योजनाओं की सौगात…
सारंगढ़। केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशा के अनुरूप “प्रशासन गांव की ओर” थीम पर सारंगढ़ विकासखंड के ग्राम अंडोला में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर का भव्य आयोजन किया गया। यह शिविर कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे तथा जिला पंचायत सदस्य लता लक्ष्मे, संतोषी खटकर सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉल का निरीक्षण कर योजनाओं की जमीनी स्थिति और लाभार्थियों को मिल रही सुविधाओं की जानकारी ली। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए मांग के 162 और शिकायत के 2 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 87 आवेदनों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष 77 आवेदन प्रक्रियाधीन हैं।
इस मौके पर जिला स्तरीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। कलेक्टर डॉ. कन्नौजे ने उपस्थित ग्रामीणों को भारत नशा मुक्ति अभियान के तहत नशामुक्ति और जल संरक्षण की शपथ दिलाते हुए समाज को जागरूक बनाने का संदेश दिया।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को लाभान्वित किया गया—
राजस्व विभाग द्वारा किसान पुस्तिका वितरण
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के पूर्णता प्रमाण पत्र
कृषि विभाग द्वारा कीटनाशक दवाओं का वितरण
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा माताओं को सुपोषण किट, गोद भराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार
मछली पालन विभाग द्वारा जाल और आइस बॉक्स वितरण
खाद्य विभाग द्वारा पीएम उज्ज्वला गैस कनेक्शन और राशन कार्ड
स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीबी मरीजों को पोषण आहार एवं ओपीडी के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण
समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को ट्रायसाइकिल और वृद्धजनों को छड़ी प्रदान की गई
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने इसे जनभागीदारी का सशक्त उदाहरण बना दिया। यह आयोजन न केवल समस्याओं के समाधान का मंच बना, बल्कि शासन की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का प्रभावी माध्यम भी साबित हुआ।
- भूख पर प्रहार, सेवा का विस्तार: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में अन्नपूर्णा मुहिम बनी गरीबों का सहारा… - April 20, 2026
- वार्ड 9 में चला स्वच्छता का ‘महाअभियान’, नगर को चमकाने उतरी पूरी टीम… - April 20, 2026
- ‘राजस्व पखवाड़ा’ बना राहत का माध्यम: सालों पुराने विवाद सुलझे, हितग्राहियों के चेहरों पर लौटी मुस्कान… - April 20, 2026

