बिर्रा__यज्ञ समीति एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा आयोजित अखण्ड श्रीराम नाम सप्ताह महायज्ञ का समापन यज्ञाचार्य पं. जितेंद्र तिवारी ने यज्ञ-हवन-पूर्णाहूति-सहस्त्रधारा के साथ समापन हुआ। सात दिनों तक सीताराम सीताराम राधेश्याम राधेश्याम भजन कीर्तन के साथ चलने वाली अखण्ड श्रीराम नाम सप्ताह में यज्ञाचार्य पं. जितेंद्र तिवारी, ज्योति कलश रक्षक व पुजारी सुदर्शन वैष्णव सहयोगी विप्रजन चित्रभानु पाण्डेय, संजय तिवारी,अंजनी तिवारी, भागवत पाण्डेय, नरोत्तम पाण्डेय, संदीप पांडेय के द्वारा पूर्ण आहूति हवन सहस्त्र धारा के समापन हुआ तथा यजमान श्रीमती रंजना सिंह- विजय बहादूर सिंह थे ।तत्पश्चात् बाम्हण भोजन व कन्या भोजन कराया गया इसके बाद ग्रामीण को राजमहल मे भण्डारा का आयोजन किया गया जिसमें सभी मोहल्ला के ग्रामीण ने भोजन ग्रहण किया गया। इस मौके पर संरक्षक


राहुल बाबा चेतन बाबा, विजयबहादूर सिंह, पीयुषदेव सिंह, अध्यक्ष मणीलाल कश्यप, उपाध्यक्ष कुंजीलाल देवांगन, सौखीलाल पटेल, कोषाध्यक्ष प्रकाश देवांगन, सचिव कुलकीत साहू, लालबाबा जी, घनश्याम कर्ष, राम नारायण थवाईत एकादशिया साहू, घनश्याम, जीवनचंद यादव, श्रवणकुमार कश्यप, बिसाहूराम देवांगन, अमरनाथ कश्यप, तिजाऊराम पटेल, सखाराम कहार, रामलाल पटेल, रितेशरमण सिंह,फिरतराम, कांशीराम श्रीवास, जागेश्वर कहरा,ताराचंद, शत्रुघन निषाद, लखनलाल, गोवर्धन, छोटेला, फिरतू गुप्ता सहित समिति व ग्रामीण जन उपस्थित थे।

- बिना लाइसेंस बिक रही थी कीटनाशक दवाएं, कृषि विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप… - September 20, 2026
- सारंगढ़:अतिक्रमण हटा, संवरी बच्चों की राह; जामपाली में शासकीय जमीन पर बना आदर्श आंगनबाड़ी केंद्र…. - September 20, 2026
- अधूरे आवासों पर सीईओ की सख्ती, लापरवाह कर्मचारियों को नोटिस के निर्देश… - September 20, 2026
