चेन्नई के सामने होगी हैदराबाद की चुनौती, राजस्थान वाला चमत्कार दोहराना चाहेंगे प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन…
हैदराबाद। प्रफुल्ल हिंगे और साकिब हुसैन जैसे होनहार तेज गेंदबाजों को मैदान में उतारने के बाद संतुलित नजर आ रही सनराइजर्स हैदराबाद की टीम शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के विरुद्ध होने वाले आईपीएल मैच में नए आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी।
अनुभवी गेंदबाज हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट की जगह टीम में शामिल किए गए इस युवा जोड़ी ने आते ही शानदार प्रदर्शन किया। दोनों युवा गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन से सनराइजर्स के तेज गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है।
इससे उस टीम को बेहतर संतुलन मिला है जो अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन जैसे बल्लेबाजों पर बहुत अधिक निर्भर थी। हिंगे और हुसैन अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखकर सीएसके के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ पर और दबाव बनाने की कोशिश करेंगे, जो इस सत्र में रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। अब तक पांच मैच में उनका उच्चतम स्कोर 28 रन है।
संजू सैमसन की फॉर्म से सीएसके को राहत
संजू सैमसन के टी20 विश्व कप वाली फॉर्म में वापसी करने से सीएसके को कुछ राहत मिली है। उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ नाबाद शतक जड़ा और उसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ जीत में 48 रन बनाए। गायकवाड़ के फॉर्म में न होने के कारण सीएसके उन्हें मध्यक्रम में भेजने और युवा आयुष म्हात्रे को पारी के शुरुआत करने के लिए भेजने पर विचार कर सकता है। आयुष ने अपनी पिछली चार पारियों में दो अर्धशतक लगाकर प्रभावित किया है। पांच बार की चैंपियन सीएसके की टीम ने लगातार दो मैच जीतकर अच्छी वापसी की है।
दोनों टीमों के स्क्वाड
सनराइजर्स हैदराबाद: ईशान किशन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, अमित कुमार, सलिल अरोड़ा, ब्रायडन कार्स, हर्ष दुबे, क्रेन्स फुलेट्रा, ट्रेविस हेड, प्रफुल्ल हिंगे, हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, ईशान मलिंगा, कमिंदु मेंडिस, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, साकिब हुसैन, शिवम मावी, शिवांग कुमार, रविचंद्रन स्मरण, ओंकार तरमाले, जयदेव उनादकट, अनिकेत वर्मा, जीशान अंसारी।
चेन्नई सुपर किंग्स: रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अंशुल कंबोज, गुरजपनीत सिंह, नूर अहमद, अकील हुसैन, प्रशांत वीर, कार्तिक शर्मा, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जैकरी फाल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, रामकृष्ण घोष और मुकेश चौधरी।
- मुंह का कैंसर किस उम्र में होता है? यहां जानिए किन लोगों को Oral Cancer का ज्यादा खतरा है… - April 18, 2026
- दिन में कितनी बार होती है आरती? ये है खाटू श्याम मंदिर के खुलने और बंद होने का समय… - April 18, 2026
- क्रीमी और चटपटा दही शिमला मिर्च चिकन, कम कैलोरी में हाई प्रोटीन का परफेक्ट देसी स्वाद… - April 18, 2026

