मुंबई इंडियंस की चौथी हार, हार्दिक पांड्या की टीम में हाहाकार, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ये 3 खिलाड़ी रहे गुनहगार…
मुंबई इंडियंस (MI) को पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ गुरुवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए IPL मैच में 21 गेंद बाकी रहते 7 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. IPL 2026 सीजन की शुरुआत जीत के साथ करने के बाद मुंबई इंडियंस (MI) को लगातार चौथी हार का सामना करना पड़ा है.
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस (MI) की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट गंवाकर 195 रन बनाए और पंजाब किंग्स (PBKS) के सामने जीत के लिए 196 रनों का टारगेट रखा. जवाब में पंजाब किंग्स (PBKS) की टीम ने 16.3 ओवर में ही 3 विकेट पर 198 रन बनाते हुए 21 गेंद पहले ही जीत दर्ज कर ली. लगातार चौथी हार के बाद मुंबई इंडियंस (MI) की टीम में हाहाकार मचा हुआ है. मुंबई इंडियंस की हार के 3 सबसे बड़े विलेन रहे हैं. आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों पर-
- दीपक चाहर
तेज गेंदबाज दीपक चाहर पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) की हार के सबसे बड़े विलेन साबित हुए हैं. तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने बेहद घटिया बॉलिंग कर मुंबई इंडियंस (MI) को मैच हरवाने में कोई कसर नहीं छोड़ी. बता दें कि दीपक चाहर ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ इस IPL मैच के दौरान 2.3 ओवर में 45 रन लुटा दिए. दीपक चाहर ने बिना कोई विकेट हासिल किए, 18 के इकोनॉमी रेट से पानी की तरह 45 रन बहा दिए. दीपक चाहर अपने फ्लॉप शो की वजह से मुंबई इंडियंस (MI) की हार के सबसे बड़े विलेन साबित हुए हैं.
- सूर्यकुमार यादव
पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ इस मैच में मुंबई इंडियंस (MI) के बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे और इस दौरान वह बुरी तरह फ्लॉप साबित हुए. सूर्यकुमार यादव पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ इस मैच में पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले ही आउट हो गए. सूर्यकुमार यादव को पंजाब किंग्स (PBKS) के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपना शिकार बनाया और 0 रन पर उनकी पारी का अंत कर दिया. सूर्यकुमार यादव अपने फ्लॉप शो की वजह से मुंबई इंडियंस (MI) की हार के सबसे बड़े विलेन साबित हुए हैं.
- हार्दिक पांड्या
फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी मुबंई इंडियंस (MI) के लिए बहुत खराब गेंदबाजी की है. हार्दिक पांड्या ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ इस IPL मैच के दौरान 3 ओवर में 39 रन लुटा दिए. हार्दिक पांड्या ने 13 के इकोनॉमी रेट से रन लुटा दिए. हार्दिक पांड्या अपने खराब प्रदर्शन की वजह से मुबंई इंडियंस (MI) की हार के सबसे बड़े विलेन साबित हुए हैं. हार्दिक पांड्या इसके अलावा बल्ले के साथ भी फ्लॉप रहे हैं और 12 गेंद पर सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए.
- मुंबई इंडियंस की चौथी हार, हार्दिक पांड्या की टीम में हाहाकार, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में ये 3 खिलाड़ी रहे गुनहगार… - April 17, 2026
- छत्तीसगढ़ में तंत्र मंत्र के नाम पर ठगी : महिला को झांसा देकर लाखों लूटे, आरोपी गिरफ्तार… - April 17, 2026
- छत्तीसगढ़ में इन सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिलेगी छुट्टी! इस अधिकारी से लेनी होगी अनुमति, राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… - April 17, 2026
