मुंबई: बॉलीवुड के लिए अगला हफ्ता बेहद खास होने जा रहा है.अगले सप्ताह बॉक्स ऑफिस पर दो बड़ी फिल्मों के बीच क्लैश होने जा रहा है और ये फिल्में हैं अंतिम और सत्यमेव जयते 2. बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान की फिल्म ‘अंतिम’ और जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ के बीच जबरदस्त टक्कर होने जा रही है.

दरअसल, सलमान खान की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ अगले हफ्ते 26 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. वहीं इससे ठीक एक दिन पहले जॉन अब्राहम की फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी होगी. ऐसे में बॉक्स ऑफिस पर दोनों फिल्में आपस में एक-दूसरे को जोरदार टक्कर जरूर देगी. इतना ही नहीं दोनों ही फिल्मों के बीच स्क्रीन्स को लेकर भी टक्कर देखने को मिलेगी.
सलमान खान की फिल्म अंतिम में आयुष शर्मा भी लीड एक्टर के तौर पर नज़र आएंगे, जबकि फिल्म सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम के साथ दिव्या खोसला कुमार ऑनस्क्रिन रोमांस करती दिखेंगी. फिल्म ‘सत्यमेव जयते 2’ से दिव्य़ा खोसला कुमार काफी लंबे समय बाद एक बार फिर से अभिनय की दुनिया में वापसी करने जा रही है. सलमान खान की अंतिम और जॉन अब्राहम की फिल्म सत्यमेव जयते 2 दोनों ही बड़े बजट की फिल्में हैं और ये दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर एक-दूसरे के कलेक्शन को काटने का काम करती देखी जा सकती हैं.
बता दें कि सलमान खान और आयुष शर्मा की फिल्म अंतिम: द फाइनल ट्रुथ का कुल बजट 30 से 35 करोड़ के आस-पास बताया जा रहा है, जबकि फिल्म एक्टर और डायरेक्ट महेश मांजरेकर के निर्देशन में तैयार की गई है. फिल्म अंतिम मराठी फिल्म मुलशी पटर्न का रीमेक है. वहीं जॉन अब्राहम की फिल्म 40 से 45 करोड़ के आस-पास का बताया जा रहा है. सत्यमेव जयते 2 में जॉन अब्राहम एक या दो नहीं बल्कि त्रिपल रोल में नजर आएंगे. दोनों ही फिल्मों का ट्रेलर पहले ही यूट्यूब पर धमाल मचा चुका है. अब देखना ये है कि बॉक्स ऑफिस पर सलमान खान का ढंका बजेगा या फिर जॉन अब्राहम की सत्यमेव जयते सारा कलेक्शन उड़ा ले जाएंगे।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
