सारंगढ़: ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री संजय भूषण पाण्डेय निरंतर सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने आज ग्राम सोडीका का दौरा किया और वहाँ संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं टीकाकरण अभियान का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया।

टीकाकरण कार्य की समीक्षा-
निरीक्षण के दौरान ग्राम सोडीका में विशेष टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत अध्यक्ष ने मौके पर उपस्थित स्वास्थ्य कर्मियों से टीकाकरण की प्रगति और आयुष्मान कार्ड जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी ली। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र की साफ-सफाई और दवाओं की उपलब्धता की भी समीक्षा की।
कार्यक्रम के दौरान श्री पाण्डेय ने आयुष्मान आरोग्य मंदिर के मैदानी अमले से चर्चा कर उनकी समस्याओं को सुना और ग्रामीणों को बेहतर उपचार प्रदान करने हेतु प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से
अनूप सिदार (आर.एच.ओ.),
ईश्वरी चौहान (मितानिन), पद्मनी राव (आंगनबाड़ी कार्यकर्ता)
ग्रामीणों की उपस्थिति रही।
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
