“अंबेडकर विचारों की ज्योति से रोशन हो रहा नया भारत” — केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का सारंगढ़ में भव्य स्वागत…

IMG_20260415_063921.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान के निवास पर उस समय उत्साह और गौरव का माहौल बन गया, जब बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय मंत्री तोखन साहू का गरिमामय आगमन हुआ। उनके स्वागत में भाजपा कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने आत्मीयता और सम्मान का परिचय दिया।
इस अवसर पर मंत्री तोखन साहू ने भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ. अंबेडकर केवल एक महान राजनीतिज्ञ ही नहीं, बल्कि दार्शनिक, लेखक, अर्थशास्त्री, न्यायविद, बहुभाषाविद और धर्म-दर्शन के गहन ज्ञाता थे। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन समाज से छुआछूत और असमानता जैसी कुरीतियों को समाप्त करने के लिए समर्पित कर दिया।
भाजपा के वरिष्ठ नेता रमेश जालान ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन एक प्रेरणादायक संघर्ष गाथा है। एक वंचित परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने जो अपमान और भेदभाव सहा, उसी ने उनके भीतर बदलाव की ज्वाला प्रज्वलित की। उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाया और कोलंबिया विश्वविद्यालय तथा लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से उच्च शिक्षा प्राप्त कर यह सिद्ध किया कि प्रतिभा किसी जाति या वर्ग की मोहताज नहीं होती।
पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जालान ने कहा कि आज “नया भारत, विकसित भारत और समृद्ध भारत” की जो परिकल्पना साकार हो रही है, उसकी जड़ें डॉ. अंबेडकर की सोच, नीतियों और भारतीय संविधान में गहराई से निहित हैं।
कार्यक्रम के दौरान रमेश जालान ने केंद्रीय मंत्री का शाल एवं श्रीफल भेंटकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर बिलासपुर से राकेश तिवारी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
इस गरिमामय आयोजन में पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष झाड़ूराम साहू, मंडल अध्यक्ष श्याम साहू, नगर पंचायत उपाध्यक्ष नारायण साहू, जिपं सदस्य प्रतिनिधि अनिल साहू, युवा मोर्चा से सोमू केसरवानी, बिट्टू साहू, उत्तरा कुमार साहू सहित अनेक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50