सारंगढ़ बिलाईगढ़, 14 अप्रैल 2026/
बरमकेला विकासखण्ड के नदीगांव स्थित शासकीय उद्यान रोपणी में इस बार आम की फलबहार पर बोली लगाने का सुनहरा अवसर सामने आया है। प्रशासन द्वारा बुधवार 15 अप्रैल को दोपहर 2 बजे से आम फलों की नीलामी आयोजित की जा रही है, जिसे लेकर व्यापारियों, ठेकेदारों और स्थानीय नागरिकों में उत्सुकता देखी जा रही है।
यह नीलामी नदीगांव के शासकीय उद्यान परिसर में ही संपन्न होगी, जहां इच्छुक व्यक्ति समय पर उपस्थित होकर खुली बोली में भाग ले सकेंगे। हर साल की तरह इस बार भी आम की अच्छी पैदावार होने की उम्मीद है, जिससे नीलामी में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

नियम व शर्तें पहले जानना जरूरी
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नीलामी में भाग लेने वाले सभी इच्छुक व्यक्ति फलों एवं नीलामी से संबंधित नियम एवं शर्तों का अवलोकन पहले ही कर लें। इसके लिए कार्यालयीन समय में संबंधित कार्यालय में जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है।
स्थानीय अर्थव्यवस्था को मिलेगा बढ़ावा
इस तरह की नीलामी से जहां शासन को राजस्व प्राप्त होता है, वहीं स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार के अवसर भी बढ़ते हैं। आम की फलबहार की नीलामी क्षेत्र के छोटे-बड़े व्यापारियों के लिए लाभ कमाने का बेहतर अवसर मानी जाती है।
प्रशासन ने सभी इच्छुक नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर उपस्थित होकर इस नीलामी प्रक्रिया में भाग लें और मौके का लाभ उठाएं।
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
- ऑपरेशन आघात का बड़ा वार! 43 लीटर महुआ शराब जब्त, 4 आरोपी गिरफ्तार… - September 14, 2026
