सारंगढ़। जिला भाजपा कार्यालय सारंगढ़ में भारत रत्न डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती श्रद्धा, उत्साह और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के संघर्षपूर्ण जीवन, उनके सामाजिक योगदान एवं संविधान निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने समाज के हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने के लिए आजीवन संघर्ष किया और उनके विचार आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहे हैं।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ज्योति पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पाण्डेय, जिला प्रवक्ता भुवन मिश्रा एवं प्रकाश अग्रवाल, जगन्नाथ केसरवानी, दुर्गा ठाकुर, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री हरिनाथ खुटे, युवा मोर्चा अध्यक्ष हितेश अजगल्ले, जिला कार्यालय मंत्री चिंताराम साहू सहित लगभग 30 से 35 कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने बाबा साहब के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने तथा समाज में समानता, न्याय और शिक्षा को बढ़ावा देने का सामूहिक संकल्प लिया। यह आयोजन न केवल श्रद्धांजलि का प्रतीक बना, बल्कि समाज को जागरूक और सशक्त बनाने का संदेश भी दे गया।

- अगस्त का महीना होगा धमाकेदार, थिएटर्स में रिलीज होंगी ये 12 दमदार फिल्में… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:प्रेमिका से संबंध बनाने के दौरान युवक ने तोड़ा दम पावर’ बढ़ाने के लिए खाई थी गोली… - July 29, 2026
- छत्तीसगढ़:दर्दनाक हादसा,आंधी-तूफान में गिरा कच्चा मकान, युवक की मौत, पत्नी और मां घायल - July 29, 2026




