घटिया निर्माण पर चला प्रशासन का डंडा: सीईओ के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप, उजागर हुई बड़ी लापरवाही…
सारंगढ़। जिले में विकास कार्यों के नाम पर हो रही लापरवाही अब जिम्मेदारों पर भारी पड़ने लगी है। गुणवत्ता से समझौता करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। इसी क्रम में इंद्रजीत बर्मन, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सारंगढ़ ने 9 अप्रैल को ग्राम पंचायत बछोरडीह एवं धाराशिव में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दिया।
जैसे ही सीईओ का काफिला बछोरडीह पहुंचा, निर्माण एजेंसियों और संबंधित अधिकारियों में हड़कंप मच गया। निरीक्षण के दौरान प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना के तहत बन रही नाली और सीसी रोड में गंभीर खामियां उजागर हो गईं।
जांच में पाया गया कि नाली निर्माण में गुणवत्ता का घोर अभाव है, जिससे साफ तौर पर लापरवाही झलक रही थी। वहीं सीसी रोड का एलाइनमेंट भी पूरी तरह से गड़बड़ मिला, जो निर्माण मानकों की अनदेखी को दर्शाता है। यह स्थिति देखकर सीईओ इंद्रजीत बर्मन का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया और उन्होंने मौके पर ही जिम्मेदारों को कड़ी फटकार लगाई।
सीईओ ने स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं एजेंसियों को तुरंत सुधार कार्य करने के निर्देश देते हुए चेतावनी दी कि यदि दोबारा ऐसी लापरवाही सामने आई, तो कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
इस सख्त कार्रवाई से यह संदेश साफ हो गया है कि अब जिले में विकास कार्यों में लापरवाही करने वालों की खैर नहीं। प्रशासन की इस सक्रियता से आम जनता में भी उम्मीद जगी है कि अब निर्माण कार्यों में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।
- गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन! 15 अप्रैल को लगेगा विशाल राजस्व शिविर, मौके पर होंगे सभी जरूरी काम… - April 14, 2026
- आम की खुशबू पर लगेगी बोली! नदीगांव उद्यान में फलबहार नीलामी का बड़ा मौका… - April 14, 2026
- ई-केवाईसी नहीं तो अटक सकती है किस्त! महतारी वंदन योजना को लेकर गांव-गांव में मचा जागरूकता का शंखनाद… - April 14, 2026
