सारंगढ़, 14 अप्रैल 2026। संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कोसीर ग्राम पंचायत परिसर में गांव की सरकार द्वारा पूरे सम्मान, हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान पंचायत भवन से लेकर गांव के हृदय स्थल तक हर ओर बाबा साहब के विचारों की गूंज सुनाई दी और ग्रामीणों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम की शुरुआत ग्राम पंचायत भवन परिसर में हुई, जहां सरपंच श्रीमती सुमन राव, उप सरपंच श्रीमती लता बनज, अधिवक्ता पोलेश्वर बनज, सरपंच प्रतिनिधि राजेंद्र राव, संदीप बनज, श्याम कुमार पटेल, शिव कुमार कुर्रे, लालिमा पटेल, गुरबारू, अजय खूंटे, नीलम आदित्य, बलिराम सुमन, गणेश आजाद, ग्राम सचिव शोभा सिंदर सहित पंचगण एवं पंच प्रतिनिधियों की उपस्थिति में बाबा साहब के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं अगरबत्ती प्रज्ज्वलन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
इसके पश्चात पंचायत परिसर में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसमें बाबा साहब के जीवन संघर्ष, सामाजिक न्याय के लिए उनके अथक प्रयासों तथा भारतीय संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान ग्रामवासियों में उत्साह और गर्व का माहौल देखने को मिला। यह आयोजन न केवल बाबा साहब के प्रति सम्मान का प्रतीक बना, बल्कि समाज में समानता, शिक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का सशक्त माध्यम भी साबित हुआ।

- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
