स्वस्थ शरीर–सशक्त समाज की ओर कदम: अंबेडकर जयंती पर शुरू हुई सिम्मी योगा फिटनेस की समर स्पेशल क्लास…

image_editor_output_image1636156334-1776167571075.jpg
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.26 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.33 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.36 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.29
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.35 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34

सारंगढ़। शहर में स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देने की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर, सारंगढ़ द्वारा विशेष समर स्पेशल योगा क्लास का शुभारंभ 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के पावन अवसर पर किया गया। यह क्लास लक्ष्मी गार्डन, रंजीत होटल के बगल वाली गली, टावर के पास प्रारंभ की गई है, जहां प्रतिदिन खुले वातावरण में योगाभ्यास कराया जाएगा।
सिम्मी योगा फिटनेस सेंटर वर्तमान में जिले में कुल 9 कक्षाओं का सफल संचालन कर रहा है, जो प्राकृतिक तरीके से लोगों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के लिए समर्पित है। सेंटर की संचालिका एवं योग शिक्षिका श्रीमती पद्मावती साहू द्वारा यह विशेष पहल की गई है, जिसमें 4 वर्ष से ऊपर सभी आयु वर्ग के लोगों के लिए योग कक्षाएं शुरू की गई हैं।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि महेंद्र अग्रवाल (छत्तीसगढ़ योगासन स्पोर्ट्स जिलाध्यक्ष) के करकमलों से हुआ। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि फूल सिंह चौहान, सुभाष पटेल आचार्य एवं श्रीमती फिरेश्वरी कमल की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पुष्पलता अग्रवाल एवं श्रीमती प्रेमलता अग्रवाल ने की, जबकि संचालन सुभाष पटेल आचार्य द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि महेंद्र अग्रवाल ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में योग के महत्व को विस्तार से बताते हुए कहा कि नियमित योगाभ्यास से न केवल शरीर स्वस्थ रहता है, बल्कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा का भी संचार होता है।
इस अवसर पर मुख्य योग शिक्षिका श्रीमती पद्मावती साहू के सुपुत्र कुलेश्वर साहू द्वारा कठिन एवं आकर्षक योगासनों का शानदार प्रदर्शन किया गया, जिसने उपस्थित लोगों को काफी प्रभावित किया।
कार्यक्रम में अन्य योग साधकों में प्रमोद कुमार चौहान, राजू यादव, जोहित पटेल, परमानंद पटेल, मंजू पटेल, श्रीमती नीलम केजरीवाल, श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती अल्पना केशरवानी, श्रीमती तनु केशरवानी, निशा केशरवानी, कुमारी साक्षी पटेल, कुमारी शिक्षा पटेल, अविका केजरीवाल, आर्य अग्रवाल, बिट्टू अग्रवाल, नीलू सारथी, गिरीश साहनी सहित अनेक नागरिकों की सक्रिय सहभागिता रही।
खुले गार्डन में आयोजित यह योग कक्षा शहरवासियों के लिए एक अनूठा अवसर है, जहां वे प्रकृति की गोद में रहकर स्वास्थ्य लाभ ले सकते हैं। इस पहल से शहर में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ने के साथ-साथ एक सकारात्मक सामाजिक वातावरण का भी निर्माण हो रहा है।

WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.24 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.28
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.32 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.30
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.31 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.34 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (3)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.27 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.49
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.51 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.46
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.48 (1)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.47 (2)
WhatsApp Image 2026-01-27 at 19.27.50

Recent Posts