सारंगढ़।
“गांव चलो, घर चलो” कार्यक्रम के तहत बूथ क्रमांक 201 खर्री छोटे में जनसंपर्क आधारित अभियान का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रभारी बरतराम साहू ने किया, जहां ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी ने अभियान को विशेष ऊर्जा प्रदान की।
यह अभियान केवल संगठन विस्तार तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसके माध्यम से पार्टी ने अपने विजन और मिशन को सीधे आमजन तक पहुंचाने का सशक्त प्रयास किया। कार्यक्रम के दौरान घर-घर संपर्क कर लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
प्रभारी बरतराम साहू ने अपने संबोधन में कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का मूल संकल्प है। उन्होंने ग्रामीणों से योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील करते हुए बताया कि सरकार हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
इस अवसर पर कई प्रमुख कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे, जिनमें उपाध्यक्ष जय सिंह सिदार, मंडल महामंत्री बाबू लाल साहू, ईश्वर साहू, श्याम लाल साहू, बाबूलाल यादव, ओमनाथ सिदार और घासीलाल चौहान शामिल रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि जमीनी स्तर पर पार्टी की पकड़ मजबूत हो रही है और आमजन के बीच विश्वास निरंतर बढ़ रहा है।

- कलेक्टर का सख्त एक्शन: घटिया निर्माण पर फटकार, गुणवत्ता से समझौता नहीं—ठेकेदारों में मचा हड़कंप…. - May 30, 2026
- “जिंदगी चुने, तंबाकू नहीं”: विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चेतावनी, युवाओं को बचाने का आह्वान… - May 30, 2026
- युवाओं के लिए सुनहरा मौका: सारंगढ़ में लगेगा निशुल्क सुरक्षा गार्ड भर्ती शिविर… - May 30, 2026

