सारंगढ़।
भारतीय संविधान के शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती इस वर्ष सारंगढ़ के जपं परिसर में अत्यंत भव्य और उत्साहपूर्ण तरीके से मनाई जाएगी। आयोजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल साफ देखा जा रहा है।
जपं परिसर में स्थापित बाबा साहब की आदमकद प्रतिमा स्थल को आकर्षक रूप से सजाया जा रहा है। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए डॉ. आंबेडकर प्रतिमा स्थापना समिति के संस्थापक लैलून कुमार भारद्वाज ने बताया कि 13 अप्रैल को स्थल की व्यापक साफ-सफाई की जाएगी, जिसके बाद 14 अप्रैल को भव्य दीप प्रज्वलन एवं त्रिशरण के साथ जयंती समारोह का शुभारंभ होगा।
इस अवसर पर एक भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा, जो पुष्प वाटिका से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए जपं परिसर तक पहुंचेगी। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूज्य भदंत भिक्षु धम्म तप जी (तपोभूमि राजनांदगांव) की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्थापक लैलून भारद्वाज करेंगे। विशिष्ट अतिथियों में विधायक उत्तरी गनपत जांगड़े, जिपं अध्यक्ष संजय भूषण पांडे, जपं अध्यक्ष श्रीमती ममता राजीव सिंह, पूर्व विधायक केराबाई मनहर, पद्मा मनहर, कामता जोल्हे, डॉ. छबिलाल जागड़े, अरुण मालाकार सहित जिले के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
इसके साथ ही सर्व समाज एवं सर्वधर्म प्रमुखों को भी विशेष आमंत्रण दिया गया है, जिससे यह आयोजन सामाजिक समरसता और एकता का प्रतीक बनेगा। विभिन्न समाजों के प्रमुखों और गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और भी गरिमामयी बनाएगी।
अंबेडकर जयंती को लेकर क्षेत्रवासियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है, और यह आयोजन निश्चित रूप से सारंगढ़ के इतिहास में एक यादगार उत्सव के रूप में दर्ज होगा।

- जनजातीय प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर: पद्म पुरस्कार और जनजातीय गरिमा सम्मान 2026 हेतु नामांकन आमंत्रित… - May 31, 2026
- व्यापम ने निकाली दो बड़ी भर्तियां, 12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर; 8 और 15 जून तक करें आवेदन… - May 31, 2026
- कल पंचायत चुनाव का महासंग्राम: 1 जून को मतदान, मतदान केंद्रों पर ही होगी मतगणना, शराब बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध… - May 31, 2026

