नाश्ते में रोज-रोज क्या बनाकर खाया जाए यह एक बड़ी टेंशन वाला काम लगता है. कोशिश तो यही की जाती है कि कुछ स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा हो जिसे खाकर गिल्ट में ना रहना पड़े.

ऐसे में अगर आप भी स्वादिष्ट और सेहत से भरपूर नाश्ता ढूंढ रहे हैं तो प्रोटीन से भरपूर दाल का सैंडविच बनाकर खा सकते हैं. इस सैंडविच को मिनटों में बनाकर तैयार किया जा सकता है और यह बच्चों और बड़ों सभी को पसंद आता है.
कैसे बनाएं दाल का सैंडविच
दाल सैंडविच बनाने की सामग्री –
ब्रेड – 4 से 6 स्लाइसेस
दाल – एक कप पीली मूंग दाल (भिगोकर रखी हुई)
सब्जियां – बारीक कटी हुई
हरी मिर्च – 2-3
अदरक – एक छोटा टुकड़ा
हींग – चुटकीभर
हरा धनिया- एक कटोरी
मसाले – हल्दी, लाल मिर्च, गर्म मसाला
नमक – स्वादानुसार
सेंकने के लिए मक्खन या तेल
दाल सैंडविच बनाने की विधि
सबसे पहले आपको दाल का पेस्ट तैयार करना है. इसके लिए भीगी हुई पीली मूंग दाल को मिक्सर में हरी मिर्च, अदरक और हींग के साथ दरदरा पीस लें. इस बात का ध्यान रखें कि दाल को पीसते हुए आपको ज्यादा पानी डालकर इसे पतला नहीं करना है.
दाल के मिश्रण को कटोरी में निकालें. इसमें थोड़े-थोड़े मसाले और स्वाद के अनुसार नमक मिला लें. इसके बाद नमक, गर्म मसाला और बारीक कटा हुआ हरा धनिया डालकर मिक्सर करें.
दाल में सभी इंग्रीडिएंट्स डालकर इसे अच्छी तरह से फेंटे. दाल फेंटने से सैंडविच स्पंजी बनता है.
अब तवे को आंच पर चढ़ाकर उसमें सेंकने के लिए मक्खन या थोड़ा सा तेल डाल दें. ब्रेड की स्लाइस पर एक तरफ यह दाल की मोटी परत लगा लें. इसके ऊपर कटा प्याज या शिमला मिर्च वगैरह सब्जियां लगाएं. सब्जियों को थोड़ा दबाकर लगाएं.
अब जिस तरफ ब्रेड पर दाल लगाई है उसी तरफ से इसे तवे पक डालें जिससे दाल की तरफ वाला हिस्सा अच्छे से पक जाए.
जब दाल वाला हिस्सा सुनहरा नजर आने लगे और क्रिस्पी हो जाए तो इसके ऊपर ब्रेड का दूसरा स्लाइस लगाकर पका लें.
तैयार है आपका स्वादिष्ट सैंडविच. इसे हरी या लाल चटनी के साथ स्वाद लेकर खाएं.
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
