IPL 2026 शनिवार की शाम एक ऐसे इतिहास की गवाह बनी। चेपॉक स्टेडियम में संजू सैमसन के बल्ले से निकला तूफान दिल्ली कैपिटल्स पर ऐसा बरसा कि पुराने रिकॉर्ड्स ढह गए।

संजू ने वो कर दिखाया जो पिछले 18 सालों में धोनी नहीं कर सके थे।
CSK को मिला पहला शतकवीर विकेटकीपर
महेंद्र सिंह धोनी साल 2008 से चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं, लेकिन इतने लंबे करियर में धोनी ने कभी CSK के लिए शतक नहीं जड़ा। धोनी का आईपीएल में हाईएस्ट स्कोर 84 रन है। लेकिन धोनी की गैरमौजूदगी में दस्ताने पहनकर उतरे संजू सैमसन ने महज 4 मैचों के अंदर ही इतिहास रच दिया। वह चेन्नई सुपर किंग्स के इतिहास के पहले ऐसे विकेटकीपर-बल्लेबाज बन गए हैं, जिसने शतक (Century) ठोका है। संजू ने नटराजन की गेंद पर चौका मारकर अपना यह खास सैकड़ा पूरा किया।
5 साल का इंतजार और 115 रनों का धमाका
संजू सैमसन के लिए यह शतक बहुत खास है। राजस्थान रॉयल्स (RR) छोड़कर चेन्नई में आए संजू पिछले 3 मैचों में बुरी तरह फ्लॉप रहे थे (सिर्फ 22 रन)। आलोचक सवाल उठा रहे थे, लेकिन शनिवार को संजू ने सबका मुंह बंद कर दिया।
दिल्ली के खिलाफ संजू सैमसन की पारी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ संजू सैमसन ने सिर्फ 56 गेंदों पर 115 रन कूट डाले। अपनी पारी में उन्होंने 15 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के लगाए। यह संजू के आईपीएल करियर का चौथा शतक है। इससे पहले वो दिल्ली और राजस्थान के लिए भी शतक लगा चुके हैं।
संजू सैमसन के IPL शतकों का सफर
2017: दिल्ली कैपिटल्स के लिए पहला शतक।
राजस्थान: रॉयल्स के लिए दो शानदार शतक।
2026: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ऐतिहासिक 115 रन।
दिल्ली को मिला 213 का पहाड़ जैसा टारगेट
चेपॉक के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी, लेकिन संजू सैमसन और युवा आयुष म्हात्रे (59 रन) ने उनकी बखिया उधेड़ दी। आखिरी ओवर में शिवम दुबे के छक्कों की मदद से चेन्नई ने 212/2 का विशाल स्कोर खड़ा किया। दिल्ली को अब जीत के लिए 213 रन बनाने होंगे।
- सारंगढ़:जनदर्शन में गूंजीं जनता की समस्याएं, कलेक्टर ने दिए त्वरित समाधान के निर्देश… - July 28, 2026
- एसपी सुनील शर्मा की सख्ती का बड़ा असर: डेढ़ करोड़ से अधिक कीमत का 768 किलो गांजा भट्टी में जलाकर किया नष्ट… - July 28, 2026
- 5 गायों से बदली किस्मत: आधुनिक डेयरी से हर महीने ₹25 हजार की कमाई.. - July 28, 2026




