सारंगढ़। जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को गति देने के लिए जपं सभागार में महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई। यह बैठक जिपं सीईओ इंद्रजीत बर्मन के निर्देश पर आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम नायक ने की। बैठक में जनपद क्षेत्र के सभी पंचायत सचिव उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्ण हो चुके आवासों की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही अर्धनिर्मित आवासों को निर्धारित समय-सीमा में हर हाल में पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए गए। जिन हितग्राहियों के आवास निर्माण कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो सके हैं, उन्हें तत्काल शुरू कर शीघ्र पूर्ण करने के लिए भी निर्देशित किया गया।
सीईओ राधेश्याम नायक ने पंचायत सचिवों से सीधा संवाद करते हुए आवास निर्माण में आ रही जमीनी समस्याओं की जानकारी ली और उनके त्वरित समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शासन की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
बैठक में आवास निर्माण की प्रगति को लेकर गंभीरता बरतने और किसी भी प्रकार की लापरवाही न करने की सख्त चेतावनी दी गई। साथ ही यह भी कहा गया कि कार्य में ढिलाई बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।
इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना के प्रभारी कमलेश खूंटे भी मौजूद रहे। बैठक में योजना को तेज गति से पूर्ण करने और हर पात्र व्यक्ति को समय पर पक्का घर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया गया।


- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
