सारंगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई के निधन पर क्षेत्र में गहरा शोक व्यक्त किया जा रहा है। जिला पंचायत सदस्य बिनोद भारद्वाज ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संपूर्ण जीवन जनहित, सामाजिक न्याय और महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहा।
उन्होंने कहा कि मोहसिना किदवई ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में हमेशा गरीबों, वंचितों और अल्पसंख्यकों की आवाज को मजबूती से उठाया। उनका निधन राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के लिए एक अपूर्णीय क्षति है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है।
बिनोद भारद्वाज ने बताया कि उन्होंने केंद्र सरकार में मंत्री रहते हुए शहरी विकास, पर्यटन, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली और अपने कार्यकाल में जनकल्याणकारी नीतियों को आगे बढ़ाया। वे कई बार राज्यसभा सदस्य रहीं और संसद में सक्रिय भूमिका निभाते हुए जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाया।
इसके साथ ही वे उत्तर प्रदेश के बाराबंकी लोकसभा क्षेत्र से कई बार सांसद निर्वाचित हुईं और छत्तीसगढ़ में भी दो बार सांसद के रूप में जनता की सेवा की। वक्फ बोर्ड जैसे महत्वपूर्ण संस्थानों में रहते हुए उन्होंने अपने दायित्वों का कुशल निर्वहन किया, जिससे समाज के कई वर्गों को लाभ मिला।
All India Congress Committee में वरिष्ठ पद पर रहते हुए उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई और पार्टी की नीतियों के निर्धारण में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
अंत में बिनोद भारद्वाज ने ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
