सारंगढ़। विकासखंड अंतर्गत ग्राम माधोपाली स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर (शासकीय आयुर्वेद औषधालय) का निरीक्षण जिला पंचायत अध्यक्ष संजय भूषण पाण्डेय द्वारा किया गया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान श्री पाण्डेय ने अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं, दवाइयों की स्थिति तथा मरीजों को दी जा रही सेवाओं की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने अस्पताल परिसर का भ्रमण कर साफ-सफाई, व्यवस्थाओं और उपचार प्रणाली का अवलोकन किया।
इस अवसर पर उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से चर्चा करते हुए ग्रामीणों को बेहतर एवं सुलभ स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आयुष्मान आरोग्य मंदिर के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं आसानी से उपलब्ध हो रही हैं, जिससे लोगों को काफी राहत मिल रही है और दूर-दराज जाने की जरूरत कम हो गई है।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल में कार्यरत डॉ राजीव सेन सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने और मरीजों की सेवा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।
ग्रामीणों ने भी इस निरीक्षण को सकारात्मक पहल बताते हुए उम्मीद जताई है कि इससे स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक सुधार देखने को मिलेगा।

- मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा में नई मिसाल बने डॉ. दीपक जायसवाल, PMSMA शिविर की व्यवस्थाओं ने जीता दिल… - May 25, 2026
- छत्तीसगढ़: कार शोरूम में जमकर बवाल, महिला ने CEO को मारा थप्पड़ और फेंकी स्याही… - May 25, 2026
- क्वालीफाई नहीं कर पाए…’, KKR के IPL 2026 से बाहर होते ही कप्तान Ajinkya Rahane का छलका दर्द; रिटायरमेंट पर तोड़ी चुप्पी… - May 25, 2026

