सारंगढ़। भाजपा के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘गांव, बस्ती चलो अभियान’ के तहत जिला भाजपा के निर्देशानुसार कोसीर मंडल के ग्राम पंचायत अंडोला में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
जिला भाजपा सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा इस कार्यक्रम के तहत प्रदेश महामंत्री (अजा मोर्चा) हरिनाथ खुटे को ग्राम अंडोला प्रवास हेतु नियुक्त किया गया। उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं की टीम ने ग्रामीणों एवं हितग्राहियों से मुलाकात कर केंद्र की Government of India की मोदी सरकार और छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सुशासन सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
कार्यकर्ताओं ने उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना समेत कई योजनाओं के बारे में विस्तार से बताते हुए ग्रामीणों को इनका अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान ग्रामीणों ने भी अपने अनुभव साझा करते हुए सरकार द्वारा मिल रहे लाभों पर संतोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम में हितेश अजगल्ले (जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा), शिवम चंद्रा (मंडल महामंत्री), नोहर साहू (मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कोसीर), गुण सागर साहू (जिला उपाध्यक्ष युवा मोर्चा), श्रीमती लाकेश्वरी चंद्रा, इंद्रिका चंद्रा, अभिषेक पटेल (जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी) सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
यह अभियान न केवल सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बना, बल्कि संगठन की जमीनी पकड़ को भी और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ।

- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
