नारियल का तेल हमारे बालों के साथ-साथ त्वचा के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। यह त्वचा को पोषण प्रदान करता है और उसे अंदर से रिपेयर करने में मदद करता है।

नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल लगाने से कई तरह की त्वचा संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। क्या आप जानते हैं कि नारियल तेल आपके चेहरे पर मौजूद झुर्रियों की समस्या को कम कर सकता है? जी हां, दरअसल, इसमें विटामिन-ई और फैटी एसिड्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को मॉइश्चराइज्ड रखने में मदद करते हैं। साथ ही, यह स्किन पर कसाव बनाए रखने और उसकी लोच में सुधार लाने में भी मदद करता है। इसके अलावा, इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स मौजूद होते हैं, जो स्किन को डैमेज होने से बचाते हैं। नियमित रूप से चेहरे पर नारियल तेल लगाने से और झुर्रियों और फाइन लाइन्स को हटाने में मदद मिल सकती है। तो आइए, जानते हैं झुर्रियों को हटाने के लिए कैसे करें नारियल तेल का इस्तेमाल?
नारियल तेल और विटामिन-ई ऑयल
चेहरे से झुर्रियां हटाने के लिए आप नारियल तेल में विटामिन-ई ऑयल मिलाकर लगा सकते हैं। दरअसल, विटामिन-ई ऑयल त्वचा को अंदर से नमी प्रदान करता है और एजिंग के लक्षणों को कम करने में मदद करता है। साथ ही, यह स्किन को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से से भी बचाता है। इसके लिए एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें 2-3 बूंदें विटामिन-ई ऑयल की मिलाकर चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करें। इसे रातभर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। सुबह चेहरे को पानी से धो लें। इससे झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिलेगा। साथ ही, त्वचा का निखार भी बढ़ेगा।
नारियल तेल और एलोवेरा
झुर्रियों की परेशानी को कम करने के लिए नारियल तेल और एलोवेरा काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। दरअसल, एलोवेरा जेल में विटामिन-सी, विटामिन-ई और एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद होते हैं, जो त्वचा को नमी प्रदान करते हैं, साथ ही, यह झुर्रियों और फाइन लाइन को कम करने में भी प्रभावी होता है। इसके लिए आप एक चम्मच नारियल तेल लें। इसमें 1 चम्मच ताजा एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। अब इसे अपने चेहरे पर अप्लाई करें और हल्के हाथों से मसाज करें। करीब 15-20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो लें। आप चाहें तो इसे रात भर के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ सकते हैं। सप्ताह में 2-3 बार इसका इस्तेमाल करने से धीरे-धीरे झुर्रियां गायब हो जाएंगी।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
