ऐसा होता है कि रात की रोटियां बच जाती है। ऐसे में रात की बची हुई रोटियों को लोग अक्सर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं आप इन रोटियों से बेहद टेस्टी और हेल्दी नूडल्स बना सकते हैं।

रोटियों से बनें इन नूडल्स का टेस्ट बेहद स्वादिष्ट होता है और इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। साथ ही इसमें मैदा नहीं होने की वजह से यह सेहत के लिहाज से भी फायदेमंद होता है। अगर एक बार आपके बच्चों ने चपाती का नूडल्स ट्राई कर लिया तो इस रेसिपी को वो रोज बनाने की मांग करेंगे। तो, चलिए जानते हैं कैसे बनाएं रोटियों से यह टेस्टी नूडल्स रेसिपी
रोटी नूडल्स के लिए सामग्री
रोटी 3, लहसुन 4 से 5 कलियां, 1 प्याज- लंबे टुकड़ों में कटा हुआ , दो हरी मिर्च, ज़रा सा अदरक का टुकड़ा, नमक स्वाद अनुसार, आधा कप गाजर, आधा कप शिमला मिर्च, चुटकीभर काली मिर्च पाउडर, एक चम्मच चीनी, एक छोटा चम्मच रेड चिली सॉस, एक छोटा चम्मच सोया सॉस, दो छोटा चम्मच टोमेटो सॉस, गार्निश के लिए धनिया पत्ती
कैसे बनाएं रोटी के नूडल्स?
पहला स्टेप: सबसे पहले कुछ रोटियाँ लें और उन्हें नूडल्स की तरह पतले-पतले टुकड़ों में काट लें। कटी हुई रोटियों पर थोड़ा तेल और नमक डालें।
दूसरा स्टेप: एक पैन को गैस की आंच पर रखें, उसमें थोड़ा तेल, कसा हुआ लहसुन और अदरक डालें। जब ये सुनहरा हो जाए तब लंबे टुकड़ों में कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, नमक, गाजर, शिमला मिर्च डालें और इन्हें हल्का पकने तक अच्छी तरह से चलाएं।
तीसरा स्टेप: जब ये सभी सब्जियां पक जाएं तब इसमें काली मिर्च पाउडर, चीनी, रेड चिली सॉस, सोया सॉस, सिरका और टोमेटो केचप डालें। और आपस में अच्छी तरह से मिलाएं।
चौथा स्टेप: आखिरी स्टेप इसमें रोटी के नूडल्स डालकर अच्छी तरह मिला लें और और गैस बंद कर दें। आपका रोटी का नूडल्स बनकर तैयार है।
पाचवां स्टेप: इन बेहद स्वादिष्ट और सेहतमंद नूडल्स को परोसें और ऊपर से थोड़ी धनिया पत्ती डालकर सजाएँ।
- छत्तीसगढ़ में स्कूलों के लिए नई गाइडलाइन जारी, अब प्रिंसिपल को भी रोजाना लेने होंगे 2 पीरियड, बड़े कमरों में बैठेंगे छात्र… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़ में मानसून फिर सक्रिय… रायपुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट… - September 13, 2026
- संबंध बनाने से पहले भूलकर भी न करें ये काम वरना जा सकती है जान – वैज्ञानिकों और डॉक्टरों की सख्त चेतावनी… - September 13, 2026
