अप्रैल महीने की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। राजधानी रायपुर समेत कई जिलों में तेज हवाएं और आसमान में छाए हुए बादलों ने गर्मी से राहत दी है तो कई जिलों में बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार, अप्रैल के अहले सप्ताह में ऐसा ही मौसम देखने को मिलेगा। मौमस में कोई विशेष बदलाव होने की संभावना नहीं है।
कैसा रहेगा शनिवार को मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, छत्तीसगढ़ में अगले 5 दिन गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। देश में कहीं-कहीं हल्की बारिश के साथ 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। शनिवार को मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में इसका असर देखने को मिल सकता है। हालांकि इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
तापमान में होगी वृद्धि
मौसम विभाग ने बताया कि मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। अधिकतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। वहीं, दक्षिण छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों तक तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।
राजनांदगांव सबसे गर्म
एक तरफ जहां बारिश और तेज हवाओं के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिल रही है। वहीं, दूसरी तरफ राज्य के कई जिलों में भीषण गर्मी का भी दौर शुरु हो गया है। अप्रैल के पहले सप्ताह में ही राजनांदगांव जिले का तापमान 40 डिग्री सेल्सियम के करीब पहुंच गया है। राजनांदगांव, राज्य का सबसे गर्म जिला बना हुआ है।
मौसम अपडेट की प्वाइंट
आंधी, पानी और बारिश से छत्तीसगढ़ में अप्रैल की शुरुआत
अगले पांच दिनों तक मौसम में नहीं होगी कोई बदलाव
मध्य और उत्तर छत्तीसगढ़ में बारिश और आंधी की संभावना
राजधानी रायपुर में भी छाए रहेंगे बादल
कैसा रहेगा रायपुर का मौसम
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी गर्मी पड़ रही है। फिलहाल राजधानी में बादल छाए रहने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियम और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियम के आसपास रह सकता है।
- सारंगढ़:नन्हें कदमों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों का दिलाया संकल्प… - July 27, 2026
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026




