छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में हुए डबल मर्डर केस में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी चोरी की नियत से बुजुर्ग दंपति के घर घुसे थे।

उनके जग जाने पर पकड़े जाने के डर से उनकी हत्या कर आरोपी भाग निकले थे।

एफएसएल के साथ ही डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम की मदद से पुलिस ने जांच की। घटना स्थल पर होली का मुखौटा और खून से सने नंगे पैर के निशान ने पुलिस को अहम सुराग दिए। इसके आधार पर पुलिस ने 48 घंटे के भीतर डबल मर्डर केस की गुत्थी सुलझा ली। पुलिस ने गांव के ही गजेन्द्र पाल, सुरेन्द्र यादव, श्यामरतन दिनकर और विजेन्द्र पाल को गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो चाकू के आलावा चोरी किया गया सोने का हार और चांदी की पायल बरामद की गई है।
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर भेजा जेल
आरोपियों के बताये अनुसार मेमोरण्डम कथन लिया गया। जिनके बताये अनुसार चोरी कर सामान एवं घटना में प्रयुक्त चाकू जब्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है। इन सभी आरोपियों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर वहां से जेल भेज दिया है।
- ‘मर्डर मिस्ट्री’ का पर्दाफाश: पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी सुपारी, 2 साल बाद नाले किनारे बोरी में मिला कंकाल… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़:31 सौ मीटर विद्युत तार चोरी का 24 घंटे में खुलासा, कबाड़ी समेत 5 आरोपित गिरफ्तार… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़:अश्लील वीडियो भेजकर वकील से ब्लैकमेलिंग का मामला: एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार… - May 21, 2026

