छत्तीसगढ़ के कवर्धा (कबीरधाम) में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला ने नाबालिग लड़के का रेप किया है। महिला की दोस्ती नाबालिग लड़के से सोशल मीडिया में हुई थी।

महिला ने नाबालिग को मिलने के लिए होटल बुलाया था। यहां डर दिखाया और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया।

मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। नाबालिग ने मामले की शिकायत पुलिस में की है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ पॉस्को एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है।
क्या बताया पीड़ित ने अपनी शिकायत में
पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए उसकी महिला से पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हो गई और फिर मेल मुलाकात होने लगी। 1 अप्रैल को महिला ने नाबालिग को मुलाकात के लिए बुलाया। इस बार महिला ने नाबालिग को भोरमदेव रोड स्थित एक होटल में मिलने के लिए बुलाया था।
सोशल मीडिया के माध्यम से हुई थी दोस्ती
होटल में बुलाकर महिला ने किया रेप
नाबालिग की शिकायत पर महिला गिरफ्तार
पहले से शादीशुदा है महिला
जब नाबालिग मुलाकात करने के लिए होटल पहुंचा तो महिला ने उससे बातें की। फिर उसके बाद दबाव बनाकर दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने पीड़ित को डराया-धमकाया, जिससे बाद उसके बाद मानसिक दबाव में आ गया। महिला ने नाबालिग को धमकी दी थी कि अगर किसी से शिकायत की तो उसे फंसा देगी।
थाने पहुंचा युवक
पीड़ित 3 अप्रैल को थाने पहुंचा और महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने प्रकरण में कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कबीरधाम पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सावधान रहें।
- ‘मर्डर मिस्ट्री’ का पर्दाफाश: पति की प्रेमिका को रास्ते से हटाने पत्नी ने दी सुपारी, 2 साल बाद नाले किनारे बोरी में मिला कंकाल… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़:31 सौ मीटर विद्युत तार चोरी का 24 घंटे में खुलासा, कबाड़ी समेत 5 आरोपित गिरफ्तार… - May 21, 2026
- छत्तीसगढ़:अश्लील वीडियो भेजकर वकील से ब्लैकमेलिंग का मामला: एक नाबालिग समेत 6 आरोपी गिरफ्तार… - May 21, 2026

