सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिला प्रशासन द्वारा आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को राहत पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मृतकों के आश्रितों को 4-4 लाख रुपये की सहायता राशि के प्रतीक चेक वितरित किए।
इस दौरान विभिन्न हादसों में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
बिलाईगढ़ क्षेत्र में सिलेंडर आगजनी में मृत फिरतीन कहार के पति कार्तिकेश्वर कहार, सर्पदंश से मृत विक्रम सिदार की पत्नी सुनीता सिदार, ग्राम कपरतुंगा की मृतिका शिवानी यादव के पिता मिनकेतन यादव, सरिया तहसील के घुराऊ साहू की पत्नी ननकी बाई साहू तथा ग्राम टूंडरी की मृतिका गुरबारी यादव के पति जवाहर यादव को सहायता राशि स्वीकृत की गई।

डूबने की घटनाओं में मृतकों के परिजनों को भी मिली राहत
पानी में डूबकर हुई मौत के मामलों में भी प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए सहायता प्रदान की।
सारंगढ़ तहसील के ग्राम सुरली के मृत रमेश बरिहा के पिता सहदेव बरिहा, ग्राम गुडेली के कमलेश जोल्हे के पिता धनसाय जोल्हे, बिलाईगढ़ के ग्राम मिरचिद के परदेशी साहू की पत्नी सोनमति, सरसीवा तहसील के ग्राम टिहलीपाली के घसिया लहरे की बहन गीतांजली तथा ग्राम डुरूमगढ़ के उत्तम नारंग की पत्नी राजकुमारी को भी सहायता राशि स्वीकृत की गई।
राजस्व पुस्तक परिपत्र के तहत दी गई सहायता
सभी प्रकरणों में राजस्व पुस्तक परिपत्र खंड 6 (4) के तहत प्रति मृतक 4 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि ऑनलाइन माध्यम से सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में हस्तांतरित की जाएगी।
इस पहल से शोकाकुल परिवारों को आर्थिक संबल मिलने के साथ ही प्रशासन की संवेदनशीलता भी सामने आई है, जो आपदा की घड़ी में पीड़ितों के साथ खड़ा नजर आ रहा है।
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
