कुछ सालों में वजन घटाने वाली दवाओं का चलन तेजी से बढ़ गया है। ऐसे कई ड्रग मार्केट में आसानी से उपलब्ध हैं जिनका इस्तेमाल लोग मोटापा कम करने के लिए कर रहे हैं। जबकि ये दवाएं डॉक्टर की सलाह से और खासतौर से डायबिटीज के मरीजों को दी जाती हैं।
हाल ही में जीएलपी-1 क्लास की वजन घटाने वाली दवाओं की बिक्री और प्रचार पर भारतीय औषधि नियंत्रक जनरल (डीसीजीआई) ने निगरानी को तेज कर दी है। ये एक एंटी डायबिटिक ड्रग है जिसे बिना डॉक्टर की सलाह के सेवन करने से काफी नुकसान झेलने पड़ सकते हैं। आइये जानते हैं वजन घटाने वाली दवाओं से क्या नुकसान होता है और इन्हें सेहत के लिए खतरनाक क्यों माना जाता है?
वजन घटाने वाली दवाओं के नुकसान
फोर्टिस एस्कॉर्ट हार्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन डॉक्टर अशोक सेठ ने बताया कि इस तरह के डायबिटिक ड्रग्स का इस्तेमाल सामान्य वजन घटाने के लिए किया जा रहा है। बिना किसी डॉक्टर की सलाह के लोग ऑनलाइन इस तरह की दवाएं खरीदकर खा रहे हैं। लोग इन दवाओं का सेवन अच्छा दिखने और कॉस्मेटिक उद्देश्य के लिए कर रहे हैं। लेकिन लोगों को ये पता नहीं है कि इन दवाओं के साइड इफेक्ट्स भी काफई गंभीर हो सकते हैं। अगर आप इन्हें बिना डॉक्टर की सलाह के खाते हैं तो, ऐसा करना सेहत के लिए ठीक नहीं है।
नॉजिया
उल्टी
पेट में गैस की डिस्टिंक्शन
इंटेस्टाइन एक्सट्रेक्शन
पैनक्रियाटिक
गॉल ब्लैडर की बीमारियां
थायरॉइड के कैंसर
अन्य साइड इफेक्ट्स
सिरदर्द
अतिउत्तेजना
उच्च रक्तचाप
अनिद्रा
तेज या अनियमित हार्ट बीट
शरीर में कंपन होना
इन दवाओं का सेवन जब करते हैं तो इससे वजन कम तो हो जाता है लेकिन छोड़ने के बाद तेजी से वजन बढ़ता भी है। इसके अलावा इनके सेवन से शरीर में प्रोटीन लॉस और मसल्स लॉस भी होता है। इसलिए डॉक्टर की सलाद और सही तरीके से इन दवाओं का सेवन करना जरूरी है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
