आजकल के प्रदूषण और बदलते मौसम में होंठों फट जाना एक कॉमन दिक्कत हो गई है। इसे ठीक करने के लिए आपको महंगे पार्लर ट्रीटमेंट के बजाय घर की रसोई में मौजूद चीजों से मात्र 10 रुपये में अपने होंठों को गुलाबी और नरम बना सकते हैं।

इसके लिए आपको बस तीन आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे। आइए आपको बताते हैं कि आखिर कौन- कौन से स्टेप होते हैं और सभी स्टेप के क्या फायदे होते हैं।
नेचुरल लिप स्क्रब
होंठों की डेड स्किन हटाने के लिए स्क्रब सबसे जरूरी माना जाता है। इससे होंठों का कालापन कम होता है। इस स्टेप को करने से होठों का ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री जो होती हैं उसमें आधा चम्मच पिसी हुई चीनी, कुछ बूंदें शुद्ध शहद, दो बूंद नींबू का रस जरूरी होता है। इस बनाने के लिए तीनों चीजों को मिलाकर पेस्ट को तैयार कर लिया जाता है। फिर इसे दो मिनट तक होठों पर मसाज किया जाता है।
हाइड्रेटिंग लिप मास्क
स्क्रब के बाद होंठों को हाइड्रेशन की जरूरत होती है। होठों को गहराई से पोषण देने के लिए मास्क का यूज किया जाता है। यह फटे होंठों को रिपेयर करने में मदद करता है। नेचुरल तरीके से इसे बनाने के लिए आवश्यक सामग्री जो होती हैं, उनमें एक चम्मच ताजी मलाई, एक चुटकी हल्दी पाउडर, गुलाब जल की कुछ बूंदों की जरूरत होती है। इसे मिक्स करके होठों पर 10 मिनट तक लगाकर छोड़ दें, फिर किसी गीले कपड़े से साफ कर लें।
प्रोटेक्टिव लिप बाम
लास्ट में होंठों की नमी को बरकरार रखने के लिए लिप बाम लगाया जाता है। यह होंठों को फटने से रोकता है। घर पर ही इसे बनाने के लिए जरूरी चीजें जो होती हैं, उनमें आधा चम्मच नारियल तेल या शुद्ध देसी घी, विटामिन ई का एक कैप्सूल होता है। इन दोनों को मिलाकर एक छोटी डिब्बी में रख लें और दिन में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।
- पकोड़े खाकर हो गए हैं बोर? बारिश में बनाएं कुरकुरी कोथंबीर वडी, जानें आसान विधि… - September 13, 2026
- संजू की होगी वापसी या वैभव और अभिषेक करेंगे ओपनिंग, जानें पहले टी20 में कैसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन… - September 13, 2026
- छत्तीसगढ़:इंस्टाग्राम रील देखकर शेयर ट्रेडिंग के जाल में फंसा कारोबारी, ₹94.50 लाख गंवाए… - September 13, 2026
