सारंगढ़-बिलाईगढ़। आम जनता को बिजली बिल के बोझ से राहत देने के लिए सरकार की महत्वाकांक्षी “बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026” जिले में प्रभावी रूप से लागू की जा रही है। कार्यपालन अभियंता प्रफुल्ल चंद्र महानन्दा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना का उद्देश्य हर पात्र उपभोक्ता तक लाभ पहुंचाकर उन्हें आर्थिक राहत प्रदान करना है।

बकाया बिल पर बड़ी छूट का प्रावधान
इस योजना के तहत 31 मार्च 2023 से पहले के बकाया बिजली बिलों पर उपभोक्ताओं को भारी छूट दी जा रही है।
बीपीएल एवं निष्क्रिय घरेलू व कृषि उपभोक्ताओं को मूल राशि पर 50% से 75% तक छूट
सभी श्रेणियों में अधिभार (सरचार्ज) पर 100% छूट
सक्रिय उपभोक्ताओं के लिए भी विशेष राहत
सक्रिय बीपीएल उपभोक्ताओं को
5 वर्ष से अधिक पुराने बकाया पर 75% छूट
1 से 5 वर्ष तक के बकाया पर 50% छूट
सक्रिय घरेलू एवं कृषि उपभोक्ताओं को
एकमुश्त भुगतान पर 10% अतिरिक्त छूट
तीन किस्तों में भुगतान पर 5% अतिरिक्त छूट
साथ ही 6 किस्तों में भुगतान की सुविधा
सभी स्थितियों में सरचार्ज पूरी तरह माफ
ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों सुविधा
उपभोक्ताओं को योजना का लाभ लेने के लिए पंजीयन कराना अनिवार्य होगा।
नजदीकी विद्युत कार्यालय में जाकर पंजीकरण कराया जा सकता है
एंड्रॉयड मोबाइल पर मोर बिजली ऐप डाउनलोड कर भी पंजीकरण संभव
ध्यान रहे, पंजीकरण के समय कुल बकाया राशि का कम से कम 10% तत्काल जमा करना आवश्यक होगा।
जून 2026 तक मिलेगा योजना का लाभ
यह योजना जून 2026 तक प्रभावी रहेगी, जिससे उपभोक्ताओं को पर्याप्त समय मिल सकेगा।
लाखों उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की इस जनहितैषी पहल से प्रदेश के करीब 28.42 लाख बिजली उपभोक्ताओं को लाभ मिलने की उम्मीद है।
इससे लगभग 1566 करोड़ रुपये के बकाया मामलों का समाधान होगा और उपभोक्ताओं को करीब 757 करोड़ रुपये की राहत मिलने का अनुमान है।
जनकल्याण की दिशा में बड़ा कदम
“बिजली बिल भुगतान समाधान योजना-2026” न सिर्फ आर्थिक राहत देने वाली योजना है, बल्कि यह उपभोक्ताओं को बकाया से मुक्ति दिलाकर बेहतर वित्तीय संतुलन बनाने में भी सहायक साबित होगी। सरकार की यह पहल निश्चित रूप से आम जनता के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली साबित होगी।
- गड्ढों में डूबा बिलाईगढ़! गौरव पथ बना जानलेवा, रोज गिर रहे बाइक सवार… - September 14, 2026
- सारंगढ़:सपेरा बस्ती में शिक्षा और सुरक्षा की अलख, प्रियंका गोस्वामी ने 60 बच्चों को बांटी खुशियां… - September 14, 2026
- रेलवे लाइन का चोर निकला बाइक चोर! घरघोड़ा पुलिस ने आरोपी को दबोचा, दो वारदातों का खुलासा… - September 14, 2026
