सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले में अवैध शराब के कारोबार पर नकेल कसने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेये के कुशल नेतृत्व, अति. पुलिस अधीक्षक निमीषा पाण्डेय एवं एसडीओपी स्नेहिल साहू के सतत मार्गदर्शन में सरिया पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।
थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने अवैध शराब का परिवहन करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर कानून का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया।

मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई
दिनांक 29 मार्च 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध शराब का परिवहन कर रहा है। सूचना मिलते ही थाना सरिया पुलिस ने भटली चौक सरिया के पास घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।
सायकल में छुपाकर ले जा रहा था शराब
रेड के दौरान एक व्यक्ति सायकल में दो थैलों में अवैध शराब ले जाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सुदामा प्रधान, निवासी सांकरा बताया। उसके कब्जे से 35 पाव देशी प्लेन मदिरा (कुल 6 लीटर 300 एमएल) जिसकी कीमत लगभग 2800 रुपये है, बरामद की गई। साथ ही सायकल भी जप्त की गई।
आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज
आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 65/2026, धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
टीम वर्क से मिली सफलता
इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में सउनि कमल राजपूत, प्रधान आरक्षक टीकाराम पटेल, आरक्षक लक्ष्मी पटेल, नर्मदा यादव एवं समस्त थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस की सतर्कता से अपराधियों में खौफ
जिले में लगातार हो रही ऐसी कार्रवाइयों से साफ है कि पुलिस प्रशासन अवैध गतिविधियों पर पूरी तरह से अंकुश लगाने के लिए प्रतिबद्ध है। एसपी आंजनेय वार्ष्णेये के मार्गदर्शन में सरिया पुलिस की यह कार्रवाई न केवल सराहनीय है, बल्कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम भी
- पेंशनर्स के लिए बड़ी खुशखबरी! 8वें वेतन आयोग में होंगे ये 6 बड़े बदलाव… - September 14, 2026
- छत्तीसगढ़:6 घंटे तक 150 फीट ऊंचे हाईटेंशन टावर पर चढ़ा रहा युवक, शराब के नशे में था, पुलिस और परिवार के कहने पर नीचे उतरा… - September 14, 2026
- बिलाईगढ़ में फिर गोवंश की हत्या! पेट्रोल पंप के पीछे मिला अवशेष, मांस बिक्री के मामले में अज्ञात के खिलाफ FIR… - September 14, 2026
