नाबालिग से दुष्कर्म का मामला, फरार आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे
सारंगढ़ । एसपी आंजनेय वैर्ष्णेय , अ.एसपी निमिषा पांडेय के दिशानिर्देशन पर विशेष गहन सर्च कर एसडीओपी स्नेहिल के मार्ग दर्शन पर सीटी कोतवाली निरीक्षक हक की टीम रवानगी किये । आरोपी की पातासाजी मिले लोकेशन पर गयें, जहां सहायक उप निरीक्षक सुनीता अजगल्ले के साथ साइबर सेल राम कुमार मानिकपुरी व दिनेश चौहान के कर्तव्य परायणता से आरोपी को धर दबोजा गया । खरसिया थाना क्षेत्र के निवासी द्वारा नाबालिग से दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया था , जहां पुलिस ने अपराध कायम कर अपराध क्रमांक 51/26 दर्ज कर आरोपी का लगातार खोजबीन कर रहे थे । आरोपी मोबाइल बंद कर फरारी काट रहे थे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी यशवंत निषाद (29 वर्ष), पिता रेशम लाल निषाद, निवासी घघरा, थाना खरसिया के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(2)(m) एवं 65(1) के साथ-साथ पाँक्सो एक्ट की धारा 4 व 6 तहत मामला पंजीबद्ध किया गया था ।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है । मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है । पुलिस का कहना है कि – अपराध कायमी के बाद से लगातार पतासाजी कर रहे थे ।आरोपी अपना मोबाइल बंद करके फरार चल रहा थे , जिसे दर्री कोरबा से गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया गया है।
