छत्तीसगढ़ में भी अब मोबाइल की तरह की रीचार्च कराने पर बिजली मिलेगी। हालांकि अभी इस योजना से आम जनता को राहत है, लेकिन आने वाले समय में आम जनता के बिजली कनेक्शन भी प्रीपैड हो जाएंगे।

पहले चरण में सरकारी विभागों के कनेक्शनों को प्रीपैड किया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य पॉवर कंपनी के प्रस्ताव को प्रदेश सरकार की सहमति मिल गई है।
पहले चरण में ब्लाक स्तर के सभी सरकारी विभागों के कनेक्शन एक अप्रैल से प्रीपैड हो बदलकर स्मार्ट मीटर लगाने का काम तेजी से चल रहा है। 1.72 लाख सरकारी विभागों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने हैं। इसमें से करीब डेढ़ लाख में ये मीटर लग गए हैं। बचे करीब 22 हजार मीटरों को भी लगाने का काम तेजी से हो रहा है। ये मीटर पंचायतों और आंगनबाड़ी के ही ज्यादा बचे हैं। संभावना जताई जा रही है कि कनेक्शन प्रीपैड होने से पहले बचे स्मार्ट मीटर भी लग जाएंगे।
तीन हजार करोड़ बकाया
सरकारी विभागों पर बकाया लगातार बढ़ते जा रहा है। बीते साल अगस्त में यह बकाया 1988 करोड़ था जो बढ़ते-बढ़ते मार्च 2025 में 2444.91 करोड़ हो गया था। अब यह गया है। इसमें सबसे बड़ा बकाया बकाया करीब तीन हजार करोड़ हो नगरीय निकायों पर दो हजार करोड़ विकास विभाग पर 600 करोड़ से से ज्यादा का है। पंचायत एवं ग्रामीण ज्यादा है। इसी के साथ अन्य विभागों पर एक करोड़ से लेकर सौ करोड़ तक का बकाया है। यह बकाया मार्च तक 35 सौ करोड़ तक हो सकता है। इस बकाया को प्रदेश सरकार विभागों के बजट से ही किस्तों में पॉवर कंपनी को देगी। प्रदेश सरकार के किस्तों में बकाया मिलने भी लगा है। एक किस्त में छह सौ करोड़ मिल गए हैं।
तीन-तीन माह का करना होगा रीचार्ज
पहले चरण में ब्लाक स्तर पर करीब 45 हजार सरकारी बिजली कनेक्शनों को प्रीपैड करने की तैयारी है। इन सभी कनेक्शनों के विभागों को अपने बजट से तीन-तीन माह का रीचार्ज कराना होगा। जिस विभाग का एक माह का जितना बिल आता है, उसको देखते हुए तीन माह के बिल के बराबर की राशि का रीचार्ज कराना होगा। इस रीचार्ज के समाप्त होने से पहले आने वाले तीन माह के लिए फिर से रीचार्ज कराना होगा
- सारंगढ़:नन्हें कदमों को मिला सड़क सुरक्षा का पाठ, यातायात नियमों का दिलाया संकल्प… - July 27, 2026
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026




