आप रोज़-रोज़ की वही दाल-चावल या पनीर की सब्ज़ी खाकर बोर हो चुके हैं, तो अब समय है कुछ अलग और देसी स्वाद ट्राई करने का। उत्तर प्रदेश और बिहार की पारंपरिक डिश फरे स्वाद और सेहत का ऐसा मेल है, जिसे एक बार खा लिया तो बार-बार बनाने का मन करेगा।

दाल और चावल से तैयार होने वाली यह रेसिपी न सिर्फ हल्की और पौष्टिक है, बल्कि इसका स्वाद इतना लाजवाब होता है कि इसके आगे कई बार पनीर की सब्ज़ी भी फीकी लगने लगती है।घर पर आसानी से बनने वाले इन टेस्टी फरों की रेसिपी अगर आप भी ट्राई करना चाहते हैं, तो नोट करें इसकी आसान विधि।
फरे बनाने के लिए सामग्री
चावल का आटा 1 कप, नमक स्वादानुसार, चने की दाल 50 ग्राम, घी 2 बड़े चम्मच, तेल 1 बड़ा चम्मच , उड़द की दाल 50 ग्राम, हरी मिर्च 2 बारीक कटी हुई , अदरक, लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच , हल्दी पाउडर एक चम्मच , धनिया पाउडर 1 छोटा चम्मच , हरा धनिया, जीरा, सरसों
कैसे बनाएं चावल के फरे?
सबसे पहले एक बर्तन में चने की दाल और उड़द की दाल भिगोकर 5 से 6 घंटे के लिए रख दीजिए।
तय समय के बादगैस ऑन कर एक गहरा बर्तन रखें अब उसमें एक कप पानी डालें। पानी में 2 बड़े चम्मच घी और नमक डालकर पानी को उबालें।
जब पानी उबल जाए तो चावल का आटा मिलाएं और फिर गैस बंद कर दें और 5 मिनट के लिए ढक कर रख दें।
5 मिनट बाद हाथ में हल्का सा घी लगाकर मसल-मसलकर आटा तैयार कर लीजिए।
मिक्सर में चना दाल और उड़द दाल को दरदरा पीस लें।
इसमें मिर्च, अदर का पेस्ट, लाल मिर्च, हल्दी, धनिया पाउडर और नमक अच्छी तरीके से मिला दें। फरे की स्टफिंग तैयार है।
अब छोटी लोईयां बना लीजिए और एक एक लोई को छोटी पूरियों की तरह बेल लीजिए।
बीच में स्टफिंग भरकर आधे हिस्से को मोड़ दीजिए।
गुझिया की तरह इसे पूरी तरह से बंद नहीं करना है सिर्फ दबाना है।
अब जितने भी फरे हैं सबको स्टीमर में रखकर स्टीम करें।
जब वे अच्छी तरह से पक जाएं तब उन्हें गैस से उतार दें। आप चाहें तो इन फरों को तलकर भी खा सकते हैं।
- सारंगढ़:बारिश बनी आफत, उफनते लात नाला में पूरी रात पेड़ के सहारे फंसे रहे बुजुर्ग, सुबह रेस्क्यू टीम ने बचाई जान… - July 27, 2026
- सारंगढ़:उफनते लातनाला ने निगली कार, कलेक्टर-एसपी ने लिया घटनास्थल का जायजा… - July 27, 2026
- शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, पुलिस की त्वरित कार्रवाई… - July 27, 2026




