गैस जलाए बिना बनाएं 5 हाई-प्रोटीन नाश्ते, न्यूट्रिशनिस्ट की ये रेसिपी देगी जबरदस्त एनर्जी और स्वाद…
मौसम में शरीर को ठंडा, एनर्जेटिक और हेल्दी बनाए रखना बेहद जरूरी होता है. ऐसे में अगर आप ऐसे फूड ऑप्शन्स की तलाश में हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हाई प्रोटीन भी हों, तो ये रेसिपीज आपके लिए परफेक्ट हैं.
ये सभी डिशेज न सिर्फ शरीर को पोषण देती हैं बल्कि गर्मी में ठंडक भी पहुंचाती हैं. खास बात यह है कि इन्हें बनाना बहुत आसान है और ये रोजाना की डाइट में आसानी से शामिल की जा सकती हैं.
मखाना चिया सीड कोकोनट रायता
सबसे पहले बात करते हैं हाई प्रोटीन मखाना चिया सीड कोकोनट रायता की. इसे बनाने के लिए सबसे पहले दही को अच्छे से फेंट लें और उसमें सेंधा नमक, जीरा पाउडर और बारीक कटा हरा धनिया मिला लें. इसके बाद इसमें 1 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, आधा कप भुना हुआ मखाना, 1 कप अनार के दाने, 1-2 चम्मच सूखा कद्दूकस किया हुआ नारियल और थोड़े कटे हुए मूंगफली व बादाम डालें. सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं. यह रायता प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होता है, जो पेट को भरा रखता है और डाइजेशन को भी बेहतर बनाता है.
हाई प्रोटीन चॉकलेट स्मूदी
अब बात करते हैं हाई प्रोटीन चॉकलेट स्मूदी की, जो हेल्दी होने के साथ-साथ स्वाद में भी शानदार है. इसे बनाने के लिए 3-4 चीकू, 2 फ्रोजन केले, 1 चम्मच कोको पाउडर, आधा स्कूप चॉकलेट प्लांट प्रोटीन पाउडर और 1 गिलास बिना चीनी वाला नारियल दूध लें. इन सभी चीजों को मिक्सी में डालकर स्मूथ ब्लेंड कर लें. ऊपर से टॉपिंग के लिए आप कद्दूकस किया हुआ नारियल, प्रोटीन ग्रेनोला, मिक्स सीड्स, कटे हुए फल और रोस्टेड नट्स जैसे बादाम या अखरोट डाल सकते हैं. यह स्मूदी एनर्जी बूस्टर की तरह काम करती है और वर्कआउट के बाद भी बेहद फायदेमंद रहती है.
फर्मेंटेड कर्ड राइस
फर्मेंटेड कर्ड राइस भी एक बेहतरीन और हेल्दी ऑप्शन है, खासकर गर्मियों के लिए. इसे बनाने के लिए 1 कप पके हुए चावल को रातभर पानी में भिगोकर रखें ताकि वह हल्का फर्मेंट हो जाए. सुबह इसमें 1 कप ताजा दही, अनार के दाने, सेंधा नमक, जीरा पाउडर और हरा धनिया मिलाएं. इसके बाद एक छोटे पैन में थोड़ा घी या तेल गर्म करें और उसमें हींग, जीरा, राई और मूंगफली डालकर तड़का तैयार करें. इस तड़के को चावल पर डालकर अच्छे से मिक्स करें. यह डिश गट हेल्थ के लिए बहुत अच्छी मानी जाती है और शरीर को ठंडक देती है.
हल्का और रिफ्रेशिंग
अगर आप कुछ हल्का और रिफ्रेशिंग पीना चाहते हैं, तो हाई प्रोटीन सत्तू छाछ एक शानदार विकल्प है. इसे बनाने के लिए एक बाउल में 1 कप दही और 2 चम्मच सत्तू मिलाएं. इसमें चुटकी भर जीरा पाउडर, काली मिर्च, सूखा पुदीना पाउडर और सेंधा नमक डालें. इसे अच्छे से फेंट लें और फिर इसमें 1-2 गिलास पानी डालकर दोबारा मिक्स करें ताकि पतली छाछ जैसी कंसिस्टेंसी मिल जाए. अंत में 1-2 आइस क्यूब डालकर ठंडा-ठंडा सर्व करें. यह ड्रिंक शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ एनर्जी भी देता है.
मैंगो चिया सीड बाउल
आखिर में मैंगो चिया सीड बाउल एक टेस्टी और न्यूट्रिशियस ऑप्शन है. इसके लिए एक बाउल ग्रीक योगर्ट में आधा कटा हुआ आम, 1-2 चम्मच भीगे हुए चिया सीड्स, 1-2 चम्मच ग्रेनोला और थोड़े कटे हुए नट्स डालें. सभी चीजों को हल्के से मिक्स करें और ठंडा-ठंडा सर्व करें. यह बाउल प्रोटीन, फाइबर और विटामिन्स से भरपूर होता है, जो शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखता है.
- शिमला से पास में है ये स्वर्ग सी खूबसूरत जगह, इस गर्मी परिवार या दोस्तों के साथ जरूर जाए घूमने… - March 28, 2026
- गैस जलाए बिना बनाएं 5 हाई-प्रोटीन नाश्ते, न्यूट्रिशनिस्ट की ये रेसिपी देगी जबरदस्त एनर्जी और स्वाद… - March 28, 2026
- क्या शुगर के मरीज नाश्ते में रोजाना पोहा खा सकते हैं? एक्सपर्ट ने बताया… - March 28, 2026
