पाकिस्तान सुपर लीग 2026 छोड़कर आईपीएल में दिग्गजों के आने का सिलसिला जारी है। जिम्बाब्वे के तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और दसुन शनाका पहले ही पीएसएल छोड़ चुके हैं।

अब एक और दिग्गज ने लीग छोड़ने का फैसला कर लिया है। बता दें कि पीएसएल को पिछले सीजन भी आईपीएल के साथ कराया गया था। उस सीजन भी कॉर्बिन बॉश ने पाकिस्तानी लीग छोड़कर आईपीएल में खेलने का फैसला किया था।

अब ये सिलसिला पीएसएल 2026 में भी जारी है। दरअसल, इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर और कमेंटेटर निक नाइट ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल में कमेंट्री करने का फैसला किया है। उनके इस फैसले ने हर किसी को हैरान कर दिया है क्योंकि पहले खिलाड़ी पीएसएल को छोड़ रहे थे और अब कमेंटेटर ने भी पाकिस्तान सुपर लीग को छोड़ने का फैसला कर लिया है।
निक नाइट ने PSL से नाम लिया वापस?
पीएसएल 2026 की शुरूआत 26 मार्च से हुई, जिसका पहला मुकाबला लाहौर कलंदर्स और हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला गया। इस मुकाबले में लाहौर ने 69 रनों से जीत हासिल की थी। इस मैच से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कमेंट्री पैनल का एलान किया था, जिसमें कार्लोस ब्रैथवेट, मार्टिन गुप्टिल, वसीम अकरमस रमीज राजा और आमिर सोहेल जैसे दिग्गजों के साथ उनका नाम शामिल किया था। हालांकि, शुक्रवार 27 मार्च को स्टार स्पोर्ट्स ने अपने कमेंट्री पैनल का एलान किया। इसमें निक नाइट का नाम शामिल था।
स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री पैनल में रवि शास्त्री, डैनी मॉरिसन, इयान बिशप और हर्षा भोगले जैसे कमेंटेटर्स दिखाई देने वाले हैं। इनके साथ निक नाइट का भी नाम शामिल है और वे आईपीएल 2026 में कमेंट्री करते हुए दिखाई देंगे।
मुजरबानी-शनाका ने नाम लिया वापस
पीएसएल 2026 के लिए ब्लेसिंग मुजरबानी को इस्लामाबाद यूनाइटेड ने और दसुन शनाका को लाहौर कलंदर्स ने अपनी टीम में शामिल किया था। हालांकि, इन दोनों दिग्गजों ने अब पीएसएल छोड़ने का फैसला कर लिया। मुजरबानी को कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपनी टीम में शामिल किया। तो वहीं शनाका को राजस्थान रॉयल्स ने सैम करन की जगह अपनी टीम का हिस्सा बनाया।
मोहसिन नकवी ने दी थी चेतावनी
पीसीबी ने पीएसएल छोड़कर आईपीएल में जाने वाले खिलाड़ियों को चेतवानी दी। चैयरमैन मोहसिन नकवी ने इसके लिए नाराजगी जाहिर की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, जो खिलाड़ी अपना अनुबंध तोड़कर जा रहे हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- सुशासन तिहार शिविर में उमड़ा जनसैलाब, योजनाओं की सौगात से खिले ग्रामीणों के चेहरे… - May 17, 2026
- PBKS vs RCB: क्या डर गई पंजाब किंग्स की टीम? सवालों से बचने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस में हेड फिजियो को भेजा… - May 17, 2026
- क्या ‘Pati Patni Aur Woh Do’ बॉक्स ऑफिस पर कर पाएगी धमाल? जानें पहले दो दिनों का हाल! - May 17, 2026
