सारंगढ़। अग्रसेन सेवा संघ के तत्वावधान में 25 मार्च 2026 को एक निःशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर अपेक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल एवं आईवीएफ सेंटर, रायगढ़ के सहयोग से अग्रसेन भवन सारंगढ़ में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित होगा।

विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे सेवाएं
शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच एवं परामर्श दिया जाएगा।
जनरल सर्जरी: डॉ. मनोज गोयल
न्यूरो सर्जरी: डॉ. एलेन कुमार नायक
शिशु रोग विशेषज्ञ: डॉ. चंद्रशेखर सिदार
निःशुल्क जांच और दवाइयों का वितरण
इस शिविर में मरीजों के लिए बीपी एवं शुगर की निःशुल्क जांच की जाएगी। साथ ही आवश्यकतानुसार दवाइयों का भी वितरण किया जाएगा। मरीजों को स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण परामर्श भी विशेषज्ञों द्वारा दिया जाएगा।
मरीजों से विशेष अपील
आयोजकों ने सभी मरीजों से आग्रह किया है कि वे अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट साथ लेकर आएं, ताकि सही और बेहतर उपचार संभव हो सके।
जनसेवा की सराहनीय पहल
अग्रसेन सेवा संघ की यह पहल क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है। अधिक से अधिक लोगों से इस शिविर का लाभ उठाने की अपील की गई है।
- किडनी खराब होने से पहले शरीर देता है ये 5 बड़े संकेत! कहीं आप तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? - October 3, 2026
- गेहूं के आटे से बनाएं सुपर टेस्टी नाश्ता, समोसा-कचौड़ी की छुट्टी! - October 3, 2026
- Drishyam 3′ ने ओपनिंग डे पर तोड़ा ‘पठान’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई कर रही फिल्म… - October 3, 2026
